Begin typing your search above and press return to search.

Mla Ravindra Choubey biography in hindi: साजा विधायक व मंत्री रविंद्र चौबे का जीवन परिचय

Mla Ravindra Choubey biography in hindi: साजा विधायक रविंद्र चौबे ने छात्र राजनीति से अपने राजनैतिक कैरियर की शुरुआत की। वे बीएससी एलएलबी तक पढ़े हैं। रविंद्र चौबे कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष, युवक कांग्रेस के महामंत्री व अविभाजित दुर्ग जिले के अध्यक्ष, जनपद पंचायत सहायक के अध्यक्ष, अविभाजित मध्यप्रदेश के युवक कांग्रेस उपाध्यक्ष रहे हैं। रविंद्र चौबे 1990 में पहली बार विधायक निर्वाचित हुए। उसके बाद लगातार विधायक निर्वाचित होते हुए 2018 में सातवीं बार विधायक बने। केवल 2013 में वे विधायक नहीं बने थे। अविभाजित मध्यप्रदेश में भी उच्च शिक्षा स्कूल शिक्षा सामान्य प्रशासन जनसंपर्क जैसे विभागों के मंत्री रहे थे। वह छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद बने पहले मंत्रिमंडल में भी लोक निर्माण आवास एवं पर्यावरण नगरी प्रशासन विधि एवं विधाई संसदीय कार्य मंत्री रहे थे। विधानसभा में मुख्य सचेतक कांग्रेस विधायक दल, व नेता प्रतिपक्ष भी रविंद्र चौबे रह चुके है। वर्तमान में वे मंत्री छत्तीसगढ़ शासन विधि एवं विधाई कार्य कृषि विकास किसान कल्याण जैव प्रौद्योगिकी पशुधन विकास मछली जल संसाधन एवं आयाकट, सहकारिता एवं स्कूल शिक्षा विभाग के मंत्री हैं।

Mla Ravindra Choubey biography in hindi: साजा विधायक व मंत्री रविंद्र चौबे का जीवन परिचय
X
By Sanjeet Kumar

  • Mla ravindra Choubey biography in hindi: विधायक रविंद्र चौबे का जीवन परिचय
  • पिता का नाम:– स्वर्गीय देवी प्रसाद चौबे
  • जन्म तिथि:– 28 मई 1957 जन्म स्थान:– ग्राम मौहाभट्टा जिला बेमेतरा छत्तीसगढ़
  • विवाह की तिथि:–8 फरवरी 1985
  • पत्नी का नाम:– गीता चौबे
  • पत्नी की जन्म तिथि:– 27 जून 1960
  • संतान:–1 पुत्र, 1 पुत्री
  • शैक्षणिक योग्यता: –बीएससी एलएलबी
  • व्यवसाय:– कृषि
  • स्थायी पता:– ग्राम–मौहाभाठा, पोस्ट– मोहगांव, तहसील:– साजा, जिला:–बेमेतरा छत्तीसगढ़
  • मोबाइल नंबर:– 9425234400
  • राजधानी रायपुर में स्थानीय पता:– सी–4, शंकर नगर,सिविल लाईन, रायपुर, जिला रायपुर छत्तीसगढ़
  • अभिरुचि:– समाज सेवा, ग्रामीण विकास, स्वच्छ प्रशासन तथा जनाभिमुख राजनीति
  • पुरुस्कार:– पंडित रविशंकर शुक्ला "उत्कृष्ट मंत्री" पुरस्कार 1996, मध्यप्रदेश विधानसभा। "उत्कृष्ट विधायक" पुरस्कार 2005 छत्तीसगढ़ विधानसभा।
  • विदेश यात्राएं:– यूनाईटेड किंगडम (इंग्लैंड), जर्मनी, बेल्जियम, यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका, नेपाल,फ्रांस, नीदरलैंड, आस्ट्रेलिया, चीन, थाईलैंड, हांगकांग,मलेशिया

सार्वजनिक एवं राजनैतिक जीवन का परिचय

रविंद्र चौबे ने छात्र राजनीति से अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत की। 1977–78 में वे अध्यक्ष, छात्रसंघ, शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय दुर्ग रहे। 1977 से 1980 तक भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के दुर्ग जिले के जिलाध्यक्ष रहे। 1979–80 में अध्यक्ष छात्र संघ रविशंकर विश्वविद्यालय शिक्षा विभाग रायपुर रहें। 1980 से 1990 तक युवक कांग्रेस के महामंत्री व अध्यक्ष रहे। 1982 में वे अध्यक्ष जिला सहकारी थोक उपभोक्ता भंडार दुर्ग रहे। 1982 से 84 तक संचालक राज्य सहकारी भूमि विकास बैंक दुर्ग रहे। 1983 से 1997 तक उपाध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग रहे। 1984 में वे सरपंच ग्राम पंचायत मोहगांव उसके बाद अध्यक्ष जनपद पंचायत साजा व प्रथम सभापति जिला पंचायत दुर्ग रहे। 1985 में रविंद्र चौबे पहली बार विधायक निर्वाचित हुए। उसके बाद 1990, 1993, 1998, 2003, 2008, 2018 में विधायक निर्वाचित हुए।

रविंद्र चौबे सदस्य लोक लेखा समिति, सार्वजनिक उपक्रम समिति,प्राक्कलन समिति, नियम समिति, आश्वासन समिति तथा याचिका समिति मध्य प्रदेश विधानसभा रहे। रविंद्र चौबे 1987 में अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय थोक उपभोक्ता भंडार दुर्ग रहे। 1990 से 1992 तक जो कांग्रेसी मध्य प्रदेश के उपाध्यक्ष भी रहे। 1995 में वे अविभाजित मध्यप्रदेश में पहली बार उच्च शिक्षा विभाग के राज्यमंत्री बने। रविंद्र चौबे मध्यप्रदेश हिंदी ग्रंथ अकादमी भोपाल के अध्यक्ष भी रहे। 1997 में मंत्री मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग का भी प्रभार उन्हें मिला। 1998 में वे मंत्री मध्य प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन जनसंपर्क एवं जन शिकायत निवारण विभाग के प्रभारी मंत्री बने। पृथक छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद प्रदेश में बने पहले जोगी मंत्रिमंडल में रविंद्र चौबे को मंत्री लोक निर्माण,आवास एवं पर्यावरण, नगरीय प्रशासन एवं विकास,विधि विधाई एवं संसदीय कार्य विभाग छत्तीसगढ़ शासन की जवाबदारी मिली। छत्तीसगढ़ विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के मुख्य सचेतक भी रहे। छत्तीसगढ़ विधानसभा के रविंद्र चौबे सदस्य कार्य मंत्रणा समिति, सामान्य प्रयोजन समिति, लोक लेखा समिति, पुस्तकालय समिति, आचरण समिति रहे। 2012-13 में वे सभापति लोक लेखा समिति विधानसभा भी रहे।

रविंद्र चौबे 2009 से 2013 तक छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष भी रहे। 2018 में कांग्रेस की सरकार आने के बाद मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, संसदीय कार्य, विधि एवं विधाई कार्य, कृषि विकास, किसान कल्याण एवं जैव प्रौद्योगिकी, पशुधन विकास, मछली पालन, जल संसाधन एवं आयाकट विभाग के मंत्री बने। 2019 से 2021 तक पदेन सभापति नियम समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा बने।

रविंद्र चौबे साजा विधानसभा सीट से विधायक हैं। साजा विधानसभा बेमेतरा जिले के अंतर्गत आता है। सदर विधानसभा अनारक्षित सीट है जिसे विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 68 के नाम से भी जाना जाता है। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 225002 है। जिनमें से 185321 ( 82.36%) मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कांग्रेस के प्रत्याशी रविंद्र चौबे को 95658 (51.62%) वोट मिले। वहीं भाजपा के प्रत्याशी लाभचंद बाफना को 64123 (34.60%) वोट मिले।

Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story