Begin typing your search above and press return to search.

Mla ranjana dipendra sahu biography in hindi:-विधायक रंजना दीपेंद्र साहू का जीवन परिचय

Mla ranjana dipendra sahu biography in hindi:-विधायक रंजना दीपेंद्र साहू भाजपा विधायक है। वह भाजपा की टिकट पर धमतरी जिले की धमतरी विधानसभा से पहली बार 2018 में विधायक चुनी गई है। उन्होंने अर्थशास्त्र से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। उनकी शादी 22 वर्ष की आयु में दीपेंद्र साहू से हुई थी। वो धमतरी जनपद की अध्यक्ष भी रही है। कांग्रेस के प्रत्याशी गुरुमुख सिंह होरा को उन्होंने मात्र 464 वोट से हराया था।

Mla ranjana dipendra sahu biography in hindi:-विधायक रंजना दीपेंद्र साहू का जीवन परिचय
X
By sangeeta

पिता का नाम:- वीरेंद्र साहू

जन्मतिथि:- 12 मई 1983

जन्मस्थान:- धमतरी जिला धमतरी छत्तीसगढ़

विवाह की तिथि:- 7 जून 2005

पति का नाम:- दीपेंद्र साहू

पति की जन्मतिथि:- 29 फरवरी 1980

संतान- 1 पुत्र, 1 पुत्री

शैक्षणिक योग्यता:- एमए अर्थशास्त्र

व्यवसाय- गृहणी व ब्याज से प्राप्त आय

कुल संपत्ति- 1 करोड़ 66 लाख 8 हजार रुपये

स्थायी पता- रायपुर रोड़, बठेना चौक, धमतरी

जिला धमतरी:- छतीसगढ़

मोबाइल नंबर:- 91798- 66671

राजधानी रायपुर में स्थानीय पता:- मकान नंबर 779, गौरीशंकर कुंज, कुशालपुर चौक,सुंदर नगर रायपुर छतीसगढ़

सार्वजनिक एवं राजनीतिक जीवन का परिचय

वंदना भूपेंद्र साहू धमतरी जनपद पंचायत की अध्यक्ष रही है। 2018 में पहली बार विधानसभा हेतु निर्वाचित हुई हैं। 2019 से 21 तक वे सदस्य पटल पर रखे गए पत्रों के परीक्षण करने संबंधी समिति, महिला एवं बाल कल्याण संबंधित समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा की सदस्य रही है। वह धमतरी जिले के धमतरी विधानसभा से पहली बार विधायक चुनी गई है। धमतरी अनारक्षित सीट है जिसे विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 58 के नाम से भी जाना जाता है। यहां से रंजना साहू ने भाजपा की टिकट पर चुनाव जीता है। यहां मतदाताओं की संख्या 205692 है। जिसमे से कुल 172482 (82.27%) मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। भाजपा प्रत्याशी रंजना दीपेंद्र साहू को 63198 ( 36.64%) वोट मिले थे। वही कांग्रेस प्रत्याशी गुरुमुख सिंह होरा को 62734 (36.37%) वोट मिले थे। कुछ ही अंतरों से रंजना साहू यह चुनाव जीती थी।

Next Story