Begin typing your search above and press return to search.

Mla laxmi dhruva biography in hindi:- विधायक लक्ष्मी ध्रुव का जीवन परिचय

Mla laxmi dhruva biography in hindi:-विधायक लक्ष्मी ध्रुव धमतरी जिले की सिहावा विधानसभा से पहली बार 2018 में विधायक चुनी गई है। यह अनुसूचित जनजाति के लिए रिजर्व सीट है। लक्ष्मी ध्रुव ने राजनीति शास्त्र में पीएचडी किया है। उन्होंने लगातार 29 वर्षों तक प्राध्यापक के रूप में अध्यापन कार्य किया है। उनके राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में पत्र प्रकाशन होते रहते है। वे उपाध्यक्ष आदिवासी विकास प्राधिकरण भी है। उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त है।

Mla laxmi dhruva biography in hindi:- विधायक लक्ष्मी ध्रुव का जीवन परिचय
X
By yogeshwari varma

एनपीजी।

पिता का नाम- स्वर्गीय सुखलाल ऊइके

जन्म तिथि- 24 अगस्त 1963

जन्म स्थान- ग्राम बोरतरा जिला बालोद छत्तीसगढ़

विवाह की तिथि- 7 मई 1984

पति का नाम-लखन लाल ध्रुव

पति की जन्म तिथि- 21 नवंबर 1957 संतान- एक पुत्र, एक पुत्री

शैक्षणिक योग्यता-एमए राजनीति शास्त्र, पीएचडी (विषय -मध्यप्रदेश विधानसभा एवं राजनीति में विपक्षी दलों की भूमिका का अनुशीलन)

अन्य योग्यताएं- 29 साल तक प्राध्यापक राजनीति शास्त्र

व्यवसाय- व्यवसायी,

कुल संपत्ति- 5 करोड़,88 लाख,77 हजार रुपये।

स्थाई पता-ग्राम आमगांव, पोस्ट- धुरावंड़, थाना-सिहावा तहसील -नगरी जिला धमतरी छत्तीसगढ़ मोबाइल नंबर 99778-33920

राजधानी रायपुर में स्थानीय पता- ड़ी-4 देवेंद्र नगर रायपुर छत्तीसगढ़ अभिरुचि- पुस्तक पढ़ना, गार्डनिंग, हाउस मैनेजमेंट

पुरस्कार -छत्तीसगढ़ राज्य में दो बार सामाजिक पुरस्कार (स्व. भंवर सिंह पोर्ते सम्मान)

विशेष उपलब्धियां -पीएचडी निर्देशक, राजनीति शास्त्र 6 छात्र, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में पत्र प्रकाशन

सार्वजनिक एवं राजनैतिक जीवन का परिचय:-

जीमेट कॉलेज में 10 साल तक चेयरपर्सन का कार्य विधायक लक्ष्मी ध्रुव ने किया। सहायक प्राध्यापक के रूप में उनकी सेवा अवधि 29 वर्ष रही। वे प्रदेश कार्यकारिणी में विशेष सदस्य सचिव रहीं। प्रगति गोंडवाना महिला समाज छत्तीसगढ़ रही। 2018 में प्रथम बार विधानसभा हेतु निर्वाचित हुई। 2019 में उपाध्यक्ष मध्य प्रदेश आदिवासी विकास प्राधिकरण बनी। जिसमें विधायक को राज्यमंत्री का दर्जा मिला। वे सदस्य छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल भी है। वह सदस्य अनुसूचित जाति जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग के कल्याण संबंधी समिति भी है। 2019 से 2021 तक सभापति महिला एवं बाल कल्याण समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रही। लोक लेखा समिति सामान्य प्रयोजन समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रही। 2020 में सदस्य याचिका समिति विधानसभा रही।

सिहावा विधानसभा धमतरी जिले में आता है। इसे विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 56 के नाम से जाना जाता है। यह अनुसूचित जाति जनजाति के लिए रिजर्व सीट है। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 189528 हैं। जिसमे से 156695 (82.68%) मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

कांग्रेस की प्रत्याशी लक्ष्मी ध्रुव को 88451( 56.45%) वोट मिले। जबकि भाजपा की प्रत्याशी पिंकी शिवराज शाह को 43015 (27.45%) वोट मिले।

Next Story