Begin typing your search above and press return to search.

Mla kuldeep singh juneja biography in hindi:-विधायक कुलदीप जुनेजा का जीवन परिचय

Mla kuldeep singh juneja biography in hindi:- विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा रायपुर जिले की उत्तर विधानसभा से विधायक चुने गए है। यह एक अनारक्षित सीट है। कुलदीप जुनेजा दूसरी बार विधायक चुने गए है। उन्होंने मेट्रिक तक की शिक्षा ली है। कुलदीप जुनेजा को संगीत में रुचि है। उन्होंने पार्षद से अपने राजनैतिक जीवन की शुरुवात की। वे नेता प्रतिपक्ष नगर निगम भी रहे वे वर्तमान मे छतीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष भी है।

Mla kuldeep singh juneja biography in hindi:-विधायक कुलदीप जुनेजा का जीवन परिचय
X
By sangeeta

एनपीजी डेस्क।

पिता का नाम:- स्व. इंदर सिंह जुनेजा

जन्मतिथि:- 10 जून 1958

विवाह की तिथि:- 17 फरवरी 1985

पत्नी का नाम- परमजीत कौर जुनेजा

पत्नी की जन्मतिथि:-13 अप्रेल 1964

संतान- 2 पुत्र

शैक्षणिक योग्यता- मैट्रिक

व्यवसाय- पेंशन,बैंक ब्याज,किराया

कुल संपत्ति:- 43 लाख

स्थायी पता:- गिरिराज होटल के पीछे जेल रोड़, रायपुर छतीसगढ़ 492001

मोबाइल- 94077- 33333

स्थानीय पता:- गिरिराज होटल के पीछे,जेल रोड़ रायपुर छतीसगढ़ 492001

अभिरुचि- संगीता समाजसेवा

विदेश यात्राएं- दुबई, श्रीलंका

सार्वजनिक एवं राजनैतिक जीवन का परिचय:-

1999- पार्षद नगर निगम रहे। नेता प्रतिपक्ष नगर निगम रायपुर भी रहे।

2008 में पहली बार विधायक बने फिर 2018 मे दूसरी बार विधायक बने। 2009-10 में सदस्य आचरण समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा बने। 2010-11 में सदस्य पुस्तकालय समिति, आचरण समिति, छतीसगढ़ विधानसभा बने। 2011 से 13 सदस्य प्राक्कलन समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा बने। जुनेजा टेबल टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रहे। 2013 से 14 मे सदस्य शासकीय आश्वसनो संबंधी समिति, विशेषाधिकार समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे। 2019 से 2021 तक सभापति शासकीय आश्वासनो संबंधी समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे। वे सदस्य याचिका समिति, प्रश्न एवं संदर्भ समिति,सामान्य प्रयोजन समिति छतीसगढ़ विधानसभा रहे। 2020 में उन्हें अध्यक्ष गृह निर्माण मंडल रहे।

रायपुर उत्तर विधानसभा अनारक्षित सीट है। जिसे निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 50 के नाम से जाना जाता है। यहां मतदाताओं की संख्या 182507 है। जिसमे से 110015 (60.28%) वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कांग्रेस के प्रत्याशी कुलदीप सिंह जुनेजा को 59843 (54.40%) वोट मिले। जबकि भाजपा के श्रीचंद सुंदरानी को 43502 (39.54%) वोट मिले।

Next Story