Begin typing your search above and press return to search.

Mla dhanendra sahu biography in hindi विधायक धनेंद्र साहू का जीवन परिचय:-

Mla dhanendra sahu biography in hindi:-विधायक धनेंद्र साहू अभनपुर विधानसभा से विधायक बने है। ये अनारक्षित सीट है। वे पांचवी बार विधायक निर्वाचित हुए है। उन्होंने अपने ग्राम के सरपंच पद से अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत की। वे किसान कांग्रेस के अध्यक्ष से लेकर अध्यक्ष रायपुर शहर व ग्रामीण रहे। वे छतीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहने के अलावा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य भी रहे है। उन्होंने 12 वीं तक की शिक्षा ग्रहण की है। वे अविभाजित मध्यप्रदेश में भी मंत्री रहें।

Mla dhanendra sahu biography in hindi विधायक धनेंद्र साहू का जीवन परिचय:-
X
By yogeshwari varma

एनपीजी डेस्क।

पिता का नाम:- स्व. मोहनलाल साहू

जन्मतिथि:- 9 मार्च 1952

जन्मस्थान:- ग्राम- तोरला, ब्लॉक- अभनपुर जिला- रायपुर।

विवाह की तिथि-

पत्नी का नाम:- स्व. बिसनी देवी साहू

संतान- 3 पुत्र 1 पुत्री

शैक्षणिक योग्यता:- मैट्रिक

व्यवसाय- कृषि

कुल संपत्ति- 8 करोड़ 71 लाख 19 हजार रुपये।

स्थायी पता:- ग्राम- तोरला, पोस्ट- भुरका,व्हाया- अभनपुर जिला रायपुर छतीसगढ़।

राजधानी रायपुर में स्थानीय पता- संतोषी नगर, गुडलक प्लास्टिक फैक्ट्री के पास, बोरिया रोड़ रायपुर छतीसगढ़

मोबाइल नंबर:- 94252- 03288 अभिरुचि:- साहित्य अध्ययन

पुरुस्कार- उत्कृष्ट विधायक वर्ष-2016,

विदेश- यात्राएं- लंदन,श्रीलंका, एवं कैलाश मानसरोवर यात्रा।

सार्वजनिक एवं राजनैतिक जीवन का परिचय:-

1980 से 84 सरपंच ग्राम पंचायत तोरला, ब्लॉक अभनपुर रहे। संचालक सदस्य कृषि उपज मंडी, गोबरा, नवापारा रहे। 1990 में जिला अध्यक्ष जिला किसान कांग्रेस रहे। 1993 में प्रथम बार विधानसभा हेतु निर्वाचित, तदंतर 1998, 2003, 2013 एवं 2018 में पंचम बार निर्वाचित। 1998 में पहली बार राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार मध्यप्रदेश शासन, जल संसाधन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग। 2000 में राज्यमंत्री छतीसगढ़ शासन संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं स्वतंत्र विभाग। 2004-2008 अध्यक्ष रायपुर जिला कांग्रेस कमेटी। 2004 से 2012 तक अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण। 2004 से 2005 तक सदस्य प्रत्यायुक्त विधान समिति छतीसगढ़ विधानसभा। 2006 से 2008 तक सदस्य प्रत्यायुक्त विधान समिति रहे। 2006 से 2007 तक सदस्य प्रश्न एवं संदर्भ समिति रहे। 2008-09 में सदस्य याचिका समिती रहे। 2008 से 2011 तक अध्यक्ष छतीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी रहे। 2010 में सदस्य अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी बने। 2014 से 2021 विशेष आमंत्रित सदस्य कार्यमंत्रणा समिति विधानसभा रहे।

2014 से 21 तक सदस्य प्रायोजन समिति छतीसगढ़ विधानसभा रहे। 2014- 15 सदस्य सरकारी उपक्रमो संबंधी समिति, गैर सरकारी सदस्यों के विधेयकों व संकल्पों से संबंधित समिति छतीसगढ़ रहे। 2015 से 16 तक सदस्य लोक लेखा समिति, शासकीय आश्वासनों संबंधी समिति, विशेषाधिकार संबंधित समिति विधान सभा रहे। 2016 से 17 तक सभापति लोक लेखा समिति छतीसगढ़ विधानसभा तथा गैर सरकारी सदस्यों गैर सरकारी सदस्यों के विधेयकों तथा संकल्पों संबंधित समिति रहे। 2017 से 18 तक सदस्य प्राक्कलन समिति, अनुसूचित जाति, जनजाति तथा पिछड़े वर्ग के कल्याण संबंधित समिति, छतीसगढ़ विधानसभा रहे। 2019-21 सभापति गैर सरकारी सदस्यों के विधेयकों एवं संकल्पों संबंधित समिति छतीसगढ़ विधानसभा रहे। तथा सदस्य लोक लेखा समिति,नियम समिति छतीसगढ़ विधानसभा रहे।

अभनपुर विधानसभा रायपुर जिला के अंतर्गत आता है जिसे विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 53 के नाम से जाना जाता है। यह एक अनारक्षित सीट है। जहां कुल मतदाताओं की संख्या 194246 है। जिसमें से 163055 (83.94%) मतदाताओं ने अपना मताधिकार का प्रयोग किया। कांग्रेस के प्रत्याशी धनेंद्र साहू को 76761( 47.08%) वोट मिले। भाजपा के प्रत्याशी चंद्रशेखर साहू को 53290 (32.68%) वोट मिले।

Next Story