Begin typing your search above and press return to search.

MLA Dayal Das Baghel Biography In Hindi: भाजपा विधायक दयाल दास बघेल का जीवन परिचय...

X
By Gopal Rao

BJP MLA Dayal Das Baghel Biography in Hindi: दयाल दास बघेल बेमेतरा जिले की नवागढ़ विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी व वर्तमान मंत्री रुद्र कुमार गुरु को चुनाव हरा कर विधायक निर्वाचित हुए हैं। बघेल को मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय की कैबिनेट में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का मंत्री बनाया गया है।

दयाल दास बघेल को भाजपा ने नवागढ़ विधानसभा से अब तक कुल 6 बार टिकट दिया है। वह पहली बार 1998 में भाजपा की टिकट से चुनाव मैदान में उतरे थे पर उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद पहले हुए 2003 के विधानसभा चुनाव में हुए पहली बार विधायक निर्वाचित हुए। वे मंत्री भी रह चुके हैं।

दयालदास बघेल का जन्म 1 जुलाई 1954 को अविभाजित दुर्ग जिले के( वर्तमान बेमेतरा जिले) के नवागढ़ ब्लाक के ग्राम कुंरा में 1 जुलाई 1954 को हुआ था। उनके पिता का नाम बसावन बघेल है। उनका विवाह अमला बघेल के साथ हुआ है। उनके दो पुत्र व चार पुत्रियां हैं। उनकी शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास है। उनका व्यवसाय कृषि है।

सार्वजनिक एवं राजनीतिक जीवन का संक्षिप्त विकास क्रम:–

दयाल दास बघेल ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत अपने गांव के सरपंच के रूप में की थी। इसके बाद वे जिला पंचायत सदस्य जिला दुर्ग बने। वह प्रदेश प्रतिनिधि भाजपा भी रहे। इसके अलावा सदस्य जिला कार्यकारिणी भाजपा, सदस्य मंडल कार्यकारिणी भाजपा रहे। 2003 में दयाल दास बघेल पहली बार विधायक निर्वाचित हुए इसके बाद 2008 एवं 2013 में दूसरी और तीसरी बार बने। 2004 में दयाल दास बघेल सदस्य प्राक्कलन समिति, पुस्तकालय समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे। 2008 में उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण रहे। 2009 में वे सदस्य शासकीय आश्वासनों संबंधी समिति, आचरण समिति, सदस्य सुविधा एवं सम्मान समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहें। वह मंत्री वाणिज्य एवं उद्योग छत्तीसगढ़ शासन भी रहे। 2014–15 में वे सभापति सदस्य सुविधा एवं सम्मान समिति सदस्य सामान्य प्रयोजन समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे। 2015 में वे मंत्री सहकारिता, संस्कृति एवं पर्यटन छत्तीसगढ़ शासन का प्रभार उन्हें मिला। 2018 के चुनाव में हार के बाद अब 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें छठवीं बार टिकट दिया है।

विधानसभा चुनाव 2023 में दयाल दास बघेल के जीत की कहानी:–

दयाल दास बघेल बेमेतरा जिले की नवागढ़ विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी व वर्तमान मंत्री रुद्र कुमार गुरु को चुनाव हरा कर विधायक निर्वाचित हुए हैं। दयाल दास बघेल को भाजपा ने नवागढ़ विधानसभा से अब तक कुल 6 बार टिकट दिया है। वह पहली बार 1998 में भाजपा की टिकट से चुनाव मैदान में उतरे थे पर उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद पहले हुए 2003 के विधानसभा चुनाव में हुए पहली बार विधायक निर्वाचित हुए। वे मंत्री भी रह चुके हैं

दयालदास बघेल का जन्म 1 जुलाई 1954 को अविभाजित दुर्ग जिले के( वर्तमान बेमेतरा जिले) के नवागढ़ ब्लाक के ग्राम कुंरा में 1 जुलाई 1954 को हुआ था। उनके पिता का नाम बसावन बघेल है। उनका विवाह अमला बघेल के साथ हुआ है। उनके दो पुत्र व चार पुत्रियां हैं। उनकी शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास है। उनका व्यवसाय कृषि है।

सार्वजनिक एवं राजनीतिक जीवन का संक्षिप्त विकास क्रम:–

दयाल दास बघेल ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत अपने गांव के सरपंच के रूप में की थी। इसके बाद वे जिला पंचायत सदस्य जिला दुर्ग बने। वह प्रदेश प्रतिनिधि भाजपा भी रहे। इसके अलावा सदस्य जिला कार्यकारिणी भाजपा, सदस्य मंडल कार्यकारिणी भाजपा रहे। 2003 में दयाल दास बघेल पहली बार विधायक निर्वाचित हुए इसके बाद 2008 एवं 2013 में दूसरी और तीसरी बार बने। 2004 में दयाल दास बघेल सदस्य प्राक्कलन समिति, पुस्तकालय समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे। 2008 में उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण रहे। 2009 में वे सदस्य शासकीय आश्वासनों संबंधी समिति, आचरण समिति, सदस्य सुविधा एवं सम्मान समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहें। वह मंत्री वाणिज्य एवं उद्योग छत्तीसगढ़ शासन भी रहे। 2014–15 में वे सभापति सदस्य सुविधा एवं सम्मान समिति सदस्य सामान्य प्रयोजन समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे। 2015 में वे मंत्री सहकारिता, संस्कृति एवं पर्यटन छत्तीसगढ़ शासन का प्रभार उन्हें मिला। 2018 के चुनाव में हार के बाद अब 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें छठवीं बार टिकट दिया है।

विधानसभा चुनाव 2023 में दयाल दास बघेल के जीत की कहानी:–

दयालदास बघेल की जीत का बड़ा कारण उनका क्षेत्र से परिचित होना है। वे नवागढ़ विधानसभा से चौथी बार चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि उनके खिलाफ कांग्रेस के प्रत्याशी रहे मंत्री रूद्र कुमार गुरु अहिवारा विधानसभा सीट से अपनी सीट बदल कर नवागढ़ सीट में आए। क्षेत्र के लोग दयाल दास बघेल से अच्छी तरह से परिचित थे। जबकि रुद्र कुमार गुरु उनके लिए नए थे। दयाल दास बघेल अपने चुनाव प्रचार में विधानसभा के प्रत्येक गांव में पहुंचे पर रुद्र कुमार गुरु प्रत्येक विधानसभा में नहीं पहुंच पाए।

रुद्र कुमार गुरु के चुनाव प्रबंधन के लिए दिल्ली तक के एक्सपर्ट आए और विधानसभा में घूम-घूम कर रणनीति बनाई पर वह जमीनी सच्चाई से अवगत नहीं हो पाए। वही दयाल दास बघेल ने जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं से संपर्क कर चुनाव लड़ा। दयाल दास बघेल यहां से छठवीं बार चुनाव लड़ रहें हैं और पूर्व में तीन बार जीत चुके हैं। जिसका उन्हें फायदा मिला और चौथी जीत उनके खाते में दर्ज हुई। जबकि रुद्र कुमार गुरु के लिए यह विधानसभा नया था। दयाल दास बघेल के चुनाव प्रचार के लिए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और सांसद साक्षी महाराज पहुंचे थे। जबकि मंत्री रुद्र कुमार गुरु के चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों में सिर्फ सीएम भूपेश बघेल पहुंचे थे।

भाजपा के प्रत्याशी दयाल दास बघेल को 101631 (50%) वोट मिले हैं। कांग्रेस के प्रत्याशी रुद्र कुमार गुरु को 86454 (43%) वोट मिलें हैं। बसपा प्रत्याशी यहां तीसरे नंबर पर रहे हैं। बसपा प्रत्याशी ओमप्रकाश बाचपेयी को 6259 (3%) वोट मिलें हैं। नोटा को 1744 वोट मिलें।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story