Begin typing your search above and press return to search.

MLA Chandan Kashyap Biography in Hindi: विधायक चंदन कश्यप का जीवन परिचय...

MLA Chandan Kashyap Biography:– चंदन कश्यप 2018 में नारायणपुर विधानसभा से पहली बार विधायक चुने गए हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शिक्षक की नौकरी से की थी। 1981 से 2013 तक वें शिक्षक रहें। फिर 2013 में इस्तीफा देकर भाजपा के कद्दावर नेता व मंत्री केदार कश्यप के खिलाफ पहली बार चुनाव लड़ा पर उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। चंदन कश्यप ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री भी रहे। 2018 में उन्होंने केदार कश्यप को चुनाव हराया। 2019 में चंदन कश्यप नारायणपुर परियोजना के अध्यक्ष बने। 2020 में वो छत्तीसगढ़ हस्तशील विकास बोर्ड के अध्यक्ष की जवाबदारी मिली। जून 2021 में उन्हें राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया।

MLA Chandan Kashyap Biography in Hindi: विधायक चंदन कश्यप का जीवन परिचय...
X
By Gopal Rao

विधायक चंदन कश्यप का जीवन परिचय:–

NPG डेस्क

  • पिता का नाम:–स्वर्गीय मिट्ठू राम कश्यप
  • जन्मतिथि:–1 फरवरी 1960
  • जन्म स्थान:–ग्राम करंदोला जिला:–बस्तर छत्तीसगढ़
  • विवाह की तिथि:–25 सितंबर 1987
  • पत्नी का नाम:– मीरा कश्यप पत्नी की जन्मतिथि:– 5 अगस्त 1966
  • संतान:– दो पुत्र एक पुत्री शैक्षणिक योग्यता:– एमए राजनीति बीएड
  • व्यवसाय:– कृषि
  • कुल संपत्ति:– 16 लाख 76 हजार रुपए
  • स्थाई पता:– ग्राम व पोस्ट:– करंदोला तहसील:– बस्तर जिला बस्तर
  • मोबाइल नंबर:– 9424291978
  • राजधानी रायपुर में स्थानीय पता:– मकान क्रमांक:– 12, रोजवुड, शदाणी दरबार के सामने,हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी,बोरियकला, रायपुर छत्तीसगढ़
  • अभिरुचि:– छत्तीसगढ़

सामाजिक एवं राजनैतिक जीवन का परिचय:–

चंदन कश्यप 1981 में शासकीय प्राथमिक शाला खड़कागांव विकासखंड बस्तर में शिक्षक बने। जिसके बाद 1982 में बालक छात्रावास मुंडागांव विकासखंड बस्तर में छात्रावास अधीक्षक रहे। चंदन कश्यप 1982 से 1984 तक प्राथमिक शाला चौडंग विकासखंड मुंडागांव शिक्षक रहे। फिर 1अगस्त 1986 से लेकर 2008 तक शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल दहीकोगा में सेवारत रहे। 2008 में प्रधान अध्यापक के पद पर पदोन्नत होकर जुलाई 2013 तक उच्च प्राथमिक शाला राजागांव विकासखंड मुंडागांव में पदस्थ रहे। 2013 में चंदन कश्यप ने शिक्षक की नौकरी से इस्तीफा देकर नारायणपुर विधानसभा से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा और केदार कश्यप से 21 हजार वोटो से पराजित हुए । वे 2013–2014 तक महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रहें।

2018 में केदार कश्यप को हराकर चुनाव जीते। वे विशेष आमंत्रित सदस्य जिला कांग्रेस कमेटी बस्तर रहे। 2019 से 2021 तक सदस्य प्राक्कलन समिति आचरण समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे। 2019 में चंदन कश्यप के नारायणपुर परियोजना के अध्यक्ष पद की जवाबदेही मिली। 2020 में छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड की जवाबदारी मिली। 1 जून 2021 में उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया।

चंदन कश्यप नारायणपुर जिले की नारायणपुर विधानसभा से विधायक चुने गए हैं। वे 2018 में पहली बार निर्वाचित हुए हैं। नारायणपुर विधानसभा अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित सीट है जिसे निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 84 के नाम से जाना जाता है। यह कुल मतदाताओं की संख्या 176289 है। जिनमें से 132277 (75.03%) मतदाताओं ने मतदान किया है। कांग्रेस प्रत्याशी चंदन कश्यप 58652 (44.34%) को वोट मिले। वही भाजपा प्रत्याशी केदार कश्यप को 56005 (42.34%) वोट मिले।

Gopal Rao

गोपाल राव: रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story