Mla brijmohan agrwal biography in hindi:-विधायक बृजमोहन अग्रवाल का जीवन परिचय:-
Mla brija mohan agrwaal biography in hindi:बृजमोहन अग्रवाल 1990 में पहली बार विधायक बने थे। जिसके बाद वे लगातार निर्वाचित होते हुए भाजपा की टिकट से ही 2018 में 7 वीं बार विधायक बने है। क़ामर्स व आर्ट्स दोनो विषयों से पोस्टग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने एलएलबी की डिग्री भी ली है। उन्होंने अपने राजनैतिक कैरियर की शुरुआत भाजपा के छात्र संगठन एबीवीपी से छात्र राजनीति करते हुए की है। वे कालेज के छात्रसंघ अध्यक्ष व भारतीय जनता युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष रहे हैं अविभाजित मध्यप्रदेश में वे राज्यमंत्री रहने के अलावा छतीसगढ़ सरकार में तीन बार कैबिनेट मंत्री रहे और प्रमुख विभागों को सम्हाला। वे भाजपा विधायक दल के मुख्य सचेतक भी रहे हैं। छतीसगढ़ में संस्कृति मंत्री रहने के दौरान राजिम कुंभ करवा कर उन्होंने इसे राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि दिलाई है।

एनपीजी डेस्क।
पिता का नाम:- रामजी अग्रवाल
जन्मतिथि:- 1 मई 1959
जन्म स्थान- रायपुरिया छतीसगढ़
विवाह की तिथि:- 2 जून 1986
पत्नी का नाम- सरिता देवी अग्रवाल
पत्नी की जन्मतिथि:- 21 फरवरी 1965
संतान- 2 पुत्र, 1 पुत्री
शैक्षणिक योग्यता:- एमकॉम, एमए, एलएलबी
व्यवसाय- कृषि
जीवन साथी का व्यवसाय- योग शिक्षक एवं कृषि
कुल संपत्ति- 10 करोड़ 14 लाख 26 हजार रुपये।
आपराधिक मामलें- चुनाव आयोग में दिए शपथ पत्र के अनुसार एक मामला दर्ज है।
स्थायी पता:- रामसागर पारा, रायपुर छतीसगढ़
मोबाइल नंबर:- 98271-57271,
स्थानीय पता:- बी-5/ 1, शंकर नगर रायपुर छतीसगढ़
अभिरुचि:- पढ़ना, नई- नई जानकारी प्राप्त करना, वैचारिक विमर्श, जंगलों का भ्रमण, तीर्थाटन, पर्यटन
पुरुस्कार:- पंडित कुंजीलाल दुबे स्मृति, उत्कृष्ट विधायक पुरुस्कार मध्यप्रदेश विधानसभा वर्ष 1997
विशेष उपलब्धियां:- महत्वाकांक्षी परिकल्पना, " राजिम कुंभ महोत्सव को मूर्त रूप देते हुए राष्ट्रीय स्वरूप देना।
विदेश यात्राएं:- श्रीलंका, सिंगापुर, मलेशिया, चीन,मकाऊ, हॉंगकॉंग, जापान, हॉलैंड, स्पेन,फ्रांस, ब्रिटेन,नीदरलैंड, इंग्लैंड, स्विट्जरलैंड, इटली, अमेरिका, जर्मनी, नेपाल, इजराईल।
सार्वजनिक एवं राजनैतिक जीवन का परिचय:-
बृजमोहन अग्रवाल ने 1977 मे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के माध्यम से छात्र राजनीति में प्रवेश किया। 1980-85 अध्यक्ष युवा मंडल रहे। 1981-82 में अध्यक्ष छात्रसंघ दुर्गा महाविद्यालय एवं प्रमुख सलाहकार विश्वविद्यालय छात्रसंघ रहे।
1982-83 अध्यक्ष छात्रसंघ कल्याण महाविद्यालय भिलाई रहे। 1984 में भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय हुए। 1985 में उपाध्यक्ष जेसीस रायपुर। 1986 में प्रदेश मंत्री भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्यप्रदेश बने। 1988-90 में प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा बने। 1988- 92 में सदस्य संचालक जेसीस बने। 1989 में प्रतिनिधि रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय बने। 1990 में पहली बार विधायक हेतु निर्वाचित हुए। फिर 1993,1998,2003,2008,2013 एवं 2018 में सदस्य निर्वाचित हुए।
1990- 92 में राज्यमंत्री स्थानीय शासन,नगरीय कल्याण,पर्यटन,संस्कृति, विज्ञान एवं तकनीकी विभाग मध्यप्रदेश शासन, 1991- 94 में प्रदेश महामंत्री भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्यप्रदेश रहे। 1994-95 सदस्य लोक लेखा समिति मध्यप्रदेश विधानसभा रहे। 1994-1998 में मंत्री मध्यप्रदेश भाजपा विधायक दल रहे। 1995-1996 सदस्य विशेषाधिकार समिति मध्यप्रदेश विधानसभा बने। 1997-98 में सदस्य कार्य मंत्रणा समिति मध्यप्रदेश विधानसभा बने।
1998 में बृजमोहन अग्रवाल भाजपा विधायक दल के मुख्य सचेतक बने। सदस्य भाजपा प्रदेश कार्यसमिति, सदस्य सरकारी उपक्रम समिति मध्यप्रदेश विधानसभा, सदस्य भारतीय जनता युवा मोर्चा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी, 2000 में सदस्य लोक लेखा समिति एवं कार्य मंत्रणा समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा बने। 2001 में अध्यक्ष नेहरू युवा केंद्र, 2003 में मंत्री गृह,जेल श्रम, संस्कृति, एवं पर्यटन विभाग बने। 2004 में वे सदस्य कार्य मंत्रणा समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा बने। 2005 मंत्री छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं पुनर्वास विधि और विधाई कार्य,संस्कृति पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग बने। 2006 में वे मंत्री छत्तीसगढ़ शासन वन, राजस्व एवं पुनर्वास, पर्यटन, संस्कृति, विधि और विधाई कार्य धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व खेल एवं युवा कल्याण विभाग बने। वह सदस्य एफ्रो एशियन खेल आयोजन समिति बने। 2008 में वो मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, लोक निर्माण, स्कूल शिक्षा, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, संस्कृति, संसदीय कार्य एविम पर्यटन विभाग बने। 2013 में वे मंत्री छत्तीसगढ़ शासन,पशुधन विकास, मछली पालन, जल संसाधन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग, 2015 में वे अध्यक्ष प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना बने। 2019 से 2021 तक वे विशेष आमंत्रित सदस्य, कार्य मंत्रणा समिति विधानसभा व सदस्य विशेषाधिकार समिति, सरकारी उपक्रम समिति विधानसभा रहे।
बृजमोहन अग्रवाल रायपुर जिले की रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से विधायक है। यह एक अनारक्षित सीट है। जिसे विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 51 के नाम से जाना जाता है। यहां मतदाताओं की संख्या 238780 है। जिसमे से कुल 147228 (61.66%) मतदाताओं ने मतदान का प्रयोग किया। भाजपा के प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल को 77589 (52.70%) वोट मिले। कांग्रेस के कन्हैयालाल अग्रवाल को 60093 ( 40.82%) वोट मिले।