Begin typing your search above and press return to search.

Mla anila bhediya biography in hindi: विधायक अनिला भेड़िया का जीवन परिचय...

Mla anila bhediya biography in hindi: अनिला भेंडिया दुर्ग जिले की डौंडी-लोहारा विधानसभा से तीसरी बार कांग्रेस की टिकट पर विधायक चुनी गई है। उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी देवलाल ठाकुर को 35579 मतों के भारी अंतर से चुनाव हराया है। यह सीट अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए रिजर्व सीट है। स्नातकोत्तर तक शिक्षा प्राप्त अनिला भेंड़िया का विवाह पूर्व आईपीएस रविंद्र भेंड़िया से हुआ था। वे जिला पंचायत सदस्य रहने के साथ ही सदस्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी रहीं हैं। 2018 के चुनाव में भाजपा ने उनके खिलाफ राज परिवार के लाल महेंद्र सिंह टेकाम को अपना प्रत्याशी बना उतारा था। साथ ही कांग्रेस के जिला पंचायत अध्यक्ष भी बागी होकर चुनाव लड़ रहे थे। त्रिकोणीय मुकाबले में अनिला भेंड़िया ने लगभग दुगुने वोटों के अंतर से जीत हासिल की। जिसका इनाम उन्हें देते हुए पिछली कांग्रेस की भूपेश सरकार मंत्रिमंडल में उन्हें महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री के रूप में शामिल किया था।

Mla anila bhediya biography in hindi: विधायक अनिला भेड़िया का जीवन परिचय...
X
By sangeeta

Mla anila bhediya biography in hindi: अनिला भेंडिया दुर्ग जिले की डौंडी-लोहारा विधानसभा से तीसरी बार कांग्रेस की टिकट पर विधायक चुनी गई है। उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी देवलाल ठाकुर को 35579 मतों के भारी अंतर से चुनाव हराया है। यह सीट अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए रिजर्व सीट है। स्नातकोत्तर तक शिक्षा प्राप्त अनिला भेंड़िया का विवाह पूर्व आईपीएस रविंद्र भेंड़िया से हुआ था। वे जिला पंचायत सदस्य रहने के साथ ही सदस्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी रहीं हैं। 2018 के चुनाव में भाजपा ने उनके खिलाफ राज परिवार के लाल महेंद्र सिंह टेकाम को अपना प्रत्याशी बना उतारा था। साथ ही कांग्रेस के जिला पंचायत अध्यक्ष भी बागी होकर चुनाव लड़ रहे थे। त्रिकोणीय मुकाबले में अनिला भेंड़िया ने लगभग दुगुने वोटों के अंतर से जीत हासिल की। जिसका इनाम उन्हें देते हुए पिछली कांग्रेस की भूपेश सरकार मंत्रिमंडल में उन्हें महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री के रूप में शामिल किया था।

  • पिता का नाम- स्व. देवी लाल नायक, जन्मतिथि- 25 फरवरी 1967
  • जन्म स्थान:- ग्राम कोसमी जिला बालोद छत्तीसगढ़
  • विवाह की तिथि- 5 जून 1983
  • पति का नाम- स्वर्गीय रविंद्र कुमार भेड़िया
  • पति की जन्मतिथि:- 1 फरवरी 1956,
  • पति का व्यवसाय- रिटायर्ड आईपीएस,
  • संतान-2 पुत्र
  • शैक्षणिक योग्यता- स्नातकोत्तर व्यवसाय- पेट्रोल पंप संचालन
  • स्थाई पता- अंबे फ्यूल्स के समीप राजनांदगांव मार्ग डौंडीलोहारा जिला बालोद छत्तीसगढ़
  • मोबाइल नंबर- 9425-95345
  • राजधानी रायपुर में स्थानीय पता:- सी-3, फॉरेस्ट कॉलोनी, राजातालाब, रायपुर, छत्तीसगढ़
  • अभिरुचि- सामाजिक कार्य एवं कृषि विदेश यात्राएं:- भूटान

सार्वजनिक एवं राजनैतिक जीवन का परिचय:-

अनिला भेड़िया का जन्म वर्तमान बालोद जिले के ग्राम कोसमी में हुआ था। उनका पालन पोषण बालोद जिले में हुआ। वहीं उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। जिसके बाद उनका विवाह रविंद्र भेंड़िया से हुआ। रविंद्र भेंड़िया छत्तीसगढ़ के आईपीएस ऑफिसर रह चुके हैं और आईजी के पद से सेवानृवित्त हुए हैं। अनिला भेंड़िया 2009 में सदस्य जिला पंचायत दुर्ग रहीं हैं। वे 2011 में सदस्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ भी रही हैं। 2013 में अनिला भेंड़िया डौंडीलोहारा विधानसभा से कांग्रेस की टिकट पर पहली बार विधायक चुनी गई थी। डौंडीलोहारा विधानसभा अनुसूचित जनजाति के लिए रिजर्व सीट है। यह बालोद जिले में आता है। जिसे निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 60 के नाम से जाना जाता है।

2018 में अनिला भेंड़िया भाजपा के प्रत्याशी लाल महेंद्र सिंह टेकाम को हराकर दूसरी बार विधायक चुनी गई। वह 2014 से 19 तक सदस्य महिलाओं एवं बालकों के कल्याण संबंधी समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रही है। 2018-19 में वे सदस्य अनुसूचित जाति, जनजाति तथा पिछड़े वर्ग के कल्याण संबंधी समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे हैं। 2018 में चुनाव जीतने के बाद उन्हें भूपेश सरकार के मंत्रिमंडल में महिला बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री बनाकर शामिल किया गया।

डौंडी- लोहारा में कुल मतदाताओं की संख्या 206010 है। जबकि 166703 (80.92%) मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। कांग्रेस की प्रत्याशी अनिला भेंडिया को 67448 (40.46%) वोट मिले। जबकि भाजपा के लाल महेंद्र सिंह टेकाम को 34345(20.60%) वोट मिले। निर्दलीय प्रत्याशी देव लाल ठाकुर को 21360 (12.81%) वोट मिले।

2023 के जीत की कहानी:–

डौंडीलोहारा विधानसभा में कुल 182265 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें से कांग्रेस की प्रत्याशी अनिला भेंडिया को 102762 वोट मिलें। भाजपा के प्रत्याशी देवलाल ठाकुर को 67183 वोट मिले। अनिला भेंडिया ने 35579 मतों के अंतर से चुनाव जीता। तीसरे स्थान पर रहें निर्दलीय प्रत्याशी गिरवर ठाकुर को 7793 वोट मिलें। नोटा को 3126 वोट मिले। यहां कुल उम्मीदवार 4 थे।

एसटी वर्ग के लिए आरक्षित डौंडी लोहारा सीट पर भेंडियां परिवार का दबदबा रहा है। इसे परंपरागत सीट माना जाता है। 2013 व 18 में यहां कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। पर भाजपा यहां किसी भी मुद्दे को लेकर आक्रामक नहीं हो सकी। डौंडीलोहारा क्षेत्र छत्तीसगढ़ के पिछले इलाकों में शुमार किया जाता है। यहां राजनीति में राज परिवार का बहुत बड़ा दखल है। लेकिन क्षेत्र विकास के मामले में पिछड़ा हुआ था। अनिला भेंडिया ने पहले विधायक फिर मंत्री बनने के बाद क्षेत्र में विकास की जिससे लोगों का भरपूर समर्थन उन्हें मिला। भाजपा में यहां भितराघात भी कांग्रेस की जीत व भाजपा की हार का कारण रहीं।

Next Story