Begin typing your search above and press return to search.

Mla Ajay chandrakar biography in hindi:- विधायक अजय चंद्राकर का जीवन परिचय

Mla ajay chandrakar biography in hindi:- विधायक अजय चंद्राकर पांचवीं बार विधानसभा का चुनाव जीत कर विधायक निर्वाचित हुए है। उन्होंने कांग्रेस की प्रत्याशी तारिणी चंद्राकर को चुनाव हराया है। उनका पैतृक गांव अर्जुन्दा है पर उनका परिवार कुरूद में ही रहता है। छात्र जीवन से ही अजय चंद्राकर में नेतृत्व के गुण दिखाई देने लगे थे। उन्होंने अपने स्कूल के लिए मंत्री से निर्भीक होकर मांग रख दी थी। उनकी निडरता से खुश होकर मंत्री ने उनकी मांग पूरी भी की थी। बिलासपुर के एसबीआर कॉलेज व रायपुर के दुर्गा कॉलेज से उन्होंने अपनी पढ़ाई की। एमए हिंदी साहित्य करने के बाद विष्णु प्रभाकर के नाटकों को शोध के लिए चुना। वे छतीसगढ़ राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष, पंचायत, स्वास्थ्य, संसदीय कार्य मंत्री, स्कूल शिक्षा,तकनीकी व उच्च शिक्षा संस्कृति व पर्यटन मंत्री, गृह जेल मंत्री रहे हैं। वे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, फुटबाल संघ के अध्यक्ष व भाजपा विधायक दल के सचेतक रहें हैं।

Mla Ajay chandrakar biography in hindi:- विधायक अजय चंद्राकर का जीवन परिचय
X
By sangeeta

Mla ajay chandrakar biography in hindi:- एनपीजी। विधायक अजय चंद्राकर पांचवीं बार विधानसभा का चुनाव जीत कर विधायक निर्वाचित हुए है। उन्होंने कांग्रेस की प्रत्याशी तारिणी चंद्राकर को चुनाव हराया है। उनका पैतृक गांव अर्जुन्दा है पर उनका परिवार कुरूद में ही रहता है। छात्र जीवन से ही अजय चंद्राकर में नेतृत्व के गुण दिखाई देने लगे थे। उन्होंने अपने स्कूल के लिए मंत्री से निर्भीक होकर मांग रख दी थी। उनकी निडरता से खुश होकर मंत्री ने उनकी मांग पूरी भी की थी। बिलासपुर के एसबीआर कॉलेज व रायपुर के दुर्गा कॉलेज से उन्होंने अपनी पढ़ाई की। एमए हिंदी साहित्य करने के बाद विष्णु प्रभाकर के नाटकों को शोध के लिए चुना। वे छतीसगढ़ राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष, पंचायत, स्वास्थ्य, संसदीय कार्य मंत्री, स्कूल शिक्षा,तकनीकी व उच्च शिक्षा संस्कृति व पर्यटन मंत्री, गृह जेल मंत्री रहे हैं। वे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, फुटबाल संघ के अध्यक्ष व भाजपा विधायक दल के सचेतक रहें हैं।

  • पिता का नाम:- स्व. कलीराम चंद्राकर
  • जन्मतिथि:- 24 जून 1963
  • जन्मस्थान:- कुरूद जिला- धमतरी छतीसगढ़
  • विवाह की तिथि:- 14 फरवरी 1997
  • पत्नी का नाम- प्रतिभा चंद्राकर
  • पत्नी की जन्मतिथि:- 5 दिसंबर 1972
  • पत्नी का व्यवसाय- धर्मकांटा व खेती
  • संतान- 1 पुत्र
  • आपराधिक प्रकरण:- चुनाव आयोग में दिए शपथ पत्र के अनुसार अजय चंद्राकर पर कोई आपराधिक प्रकरण दर्ज नही है।
  • शैक्षणिक योग्यता:- एमए हिंदी साहित्य
  • व्यवसाय- कृषि
  • कुल संपत्ति- 8 करोड़ 33 लाख 62 हजार रुपये
  • स्थायी पता:- कुर्मी पारा,बजरंग चौक मुकाम एवं पोस्ट कुरूद जिला धमतरी छतीसगढ़
  • मोबाइल नंबर:- 98936- 33000
  • राजधानी रायपुर में स्थानीय पता:- बंगला नंबर- 108, मौलश्री विहार, वीआईपी रोड़ रायपुर जिला रायपुर छतीसगढ़
  • अभिरुचि- रंगमंच, खेलकूद, साहित्य
  • विशेष उपलब्धियां- अनेक जन आंदोलनों का नेतृत्व एवं धरना तथा सन् 1987 में 7 दिन की जेल यात्रा।
  • विदेश यात्राएं:- सिंगापुर,दुबई,चीन इंग्लैंड, मलेशिया, इटली,जापान श्रीलंका एवं हांगकांग

सार्वजनिक एवं राजनीतिक जीवन का परिचय:-

1998 में पहली बार विधानसभा हेतु निर्वाचित हुए। उसके बाद 2003, 2013 और 2018 में चौथी बार निर्वाचित। अजय चंद्राकर प्रदेश प्रतिनिधि व पूर्व जिला मंत्री भाजपा धमतरी जिले से रह चुके हैं। वह भाजपा विधायक दल के भाजपा सचेतक रहे हैं। वे सदस्य भाजपा कार्यसमिति रहे हैं। वह प्रदेश उपाध्यक्ष जुलाई 2010 से भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ रहे हैं। अप्रैल 2013 में प्रदेश प्रवक्ता बने थे।

सन 2000 में वे सदस्य सरकारी उपक्रमों संबंधित समिति, प्राक्कलन समिति, सदस्य सुविधा एवं सम्मान समिति, पुस्तकालय समिति, प्रत्यायुक्त समिति, सार्वजनिक उपक्रम समिति, प्रश्न एवं संदर्भ समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे। 2003 से 2008 तक वे मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, जनशक्ति नियोजन, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, स्कूल शिक्षा संसदीय कार्य मंत्री रहे हैं। जुलाई 2011 से 31 मार्च 2013 तक अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य वित्त आयोग और 2013 में वे मंत्री छत्तीसगढ़ शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास, संस्कृति, पर्यटन एवं संसदीय कार्य मंत्री रहे हैं। 2014 में वे अध्यक्ष छत्तीसगढ़ फुटबॉल संघ रहे हैं। 2015 में वे मंत्री छत्तीसगढ़ शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास, संसदीय कार्य, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण चिकित्सा शिक्षा बने। फरवरी से अप्रैल 2016 तक वे मंत्री छत्तीसगढ़ शासन गृह जेल एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अतिरिक्त प्रभार में भी रहे। 2019 से 2020 तक वे विशेष आमंत्रित सदस्य कार्य मंत्रणा समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे। 2019 से 21 तक वे सभापति लोक लेखा समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे। वे सदस्य सुविधा एवं सम्मान समिति, प्रश्न एवं संदर्भ समिति एवं सामान्य प्रयोजन समिति, छत्तीसगढ़ विधानसभा भी रह चुके हैं।

अजय चंद्राकर धमतरी जिले की कुरूद विधानसभा से विधायक है। यह एक अनारक्षित सीट है, जिसे विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 57 के नाम से जाना जाता है। यहां मतदाताओं की संख्या 194239 है। जिसमे कुल 172534 मतदाताओं ने मतदान किया है। मतदान का प्रतिशत 88.83% रहा है।

भाजपा के अजय चंद्राकर को 72922( 42.27%) वोट मिले हैं। जबकि निर्दलीय नीलम चन्द्राकर को 60605 (35.13%) वोट मिले हैं। कांग्रेस के लक्ष्मीकांत साहू को 26483 (15.35%) वोट मिले हैं।

विधानसभा चुनाव 2023 में जीत की कहानी:–

अजय चंद्राकर पांचवीं बार कुरूद विधानसभा से जीते हैं। उन्होंने कांग्रेस की तारिणी चंद्राकर को 8090 वोटो से हराया है। कुरूद विधानसभा में 2086 55 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।। व्हाट्सएप प्रत्याशी अजय चंद्राकर को 94712 वोट मिले। वहीं कांग्रेस की प्रत्याशी तारिणी चंद्राकर को 86622 वोट मिले। इस विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं संजय चंद्राकर तीसरे स्थान पर रहे। उन्हें 1845 वोट मिले। नोटा को इस विधानसभा में 2756 वोट मिले। इस विधानसभा में 15 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे।

कुरूद विधानसभा सीट जीतने के लिए कांग्रेस ने काफी मेहनत किया था। अजय चंद्राकर ने छह विधानसभा चुनाव कुरूद से लड़े है। जिसमें सिर्फ 2008 में हारे थे। जबकि पांच बार अजय चंद्राकर चुनाव जीते है। अजय चंद्राकर की जीत का प्रमुख कारण भाजपा शासन काल में मंत्री रहने के दौरान किए काम के अलावा भाजपा की राज्य में सरकार नहीं होने के बाद भी क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहना और लोगों से लगातार 5 साल संपर्क करना था। अजय चंद्राकर प्रदेश स्तर पर भी राजनीति करते हुए कई मुद्दों पर कांग्रेस के खिलाफ आक्रामक रहे। इसके अलावा कांग्रेस के नेता लक्ष्मीकांता हेमंत साहू, तपन चंद्राकर, शारदा देवी साहू, और भरत नाहर को कारण बताओं नोटिस जारी कर कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ काम करने पर जवाब मांगा गया था। जिससे माना जा रहा है कि कांग्रेस नेताओं के भीतराघात के चलते ही कांग्रेस चुनाव हारी है। इस विधानसभा चुनाव में आज तक कोई महिला प्रत्याशी चुनाव नहीं जीता है। अजय ने 2018 में कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़े नीलम चंद्राकर को 12317 वोट से हराया था। इस वर्ष कांग्रेस ने नीलम की पत्नी तारिणी चंद्राकर को टिकट दिया था। जिन्हें 8090 मतों से हार का सामना करना पड़ा। वर्तमान में तारिणी चंद्राकार जिला पंचायत सदस्य है।

Next Story