मंत्री सिंहदेव पर 250 करोड़ की सरकारी जमीन बेचने का आरोप, पूर्व मंत्री चंद्राकर ने किया शायराना ट्वीट...लिखा, जिंदा हों तो जिंदा नजर आना जरूरी है, टीएस के वकील ने पार्षद को नोटिस थमाई

रायपुर 31 जनवरी 2022। पंचायत और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव पर अंबिकापुर के भाजपा पार्षद आलोक दुबे ने 250 करोड़ रुपए की सरकारी जमीनों को बेचने का आरोप लगाया है। इस पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अजय चंद्राकर ने ट्वीट किया है...उसूलों पर जहां आंच आए, टकराना जरूरी है, जो जिंदा हों तो जिंदा नजर आना जरूरी है...महराजा साहब....अब आ ही जाइये। उधर टीएस के वकील संतोष सिंह ने इस मामले में भाजपा पार्षद को नोटिस भेजी है। भाजपा पार्षद ने राहुल गांधी को भेजे पत्र की प्रतिलिपि प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, चीफ सिकरेट्री, संभागायुक्त, कलेक्टर, एसपी को भेजी है। देखिए क्या है आरोप-
उसूलों पे जहां आंच आए, टकराना जरूरी है...
— Ajay Chandrakar (@Chandrakar_Ajay) January 31, 2022
जो जिंदा हों तो फिर, जिंदा नजर आना जरूरी है..!! (महाराजा साहब... अब आ ही जाइये)@TS_SinghDeo @INCChhattisgarh @plpunia @RahulGandhi @digvijaya_28 pic.twitter.com/CbK6AY5bXr
