Begin typing your search above and press return to search.
शहीद CDS बिपिन रावत के घर पहुँचे मंत्री सिंहदेव : स्व़ मधुलिका राजे रावत के मायके पक्ष से गहरे रिश्ते हैं सिंहदेव के.. जताई शोक संवेदना

नई दिल्ली,11 दिसंबर 2021। देश को झकझोर देने वाले हैलीकाप्टर हादसे में शहीद हुए CDS स्व. बिपिन रावत के घर पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव पहुँचे और शोकाकुल परिवार से संवाद किया। सरगुजा राजपरिवार और सोहागपुर परिवार के बीच बहुत पुराने रिश्ते हैं। शहीद CDS बिपिन रावत की पत्नी स्व.मधुलिका राजे रावत सोहागपुर राज परिवार की बिटिया थीं।स्वास्थ्य और पंचायत मंत्री टी एस सिंहदेव ने शोकाकुल परिवार के साथ देर तक रहे। उन्होंने पुरानी स्मृतियों पर चर्चा की। बेहद भावुक क्षणों बीच मंत्री सिंहदेव ने शोकाकुल परिवार से कहा "पूरा देश शहीद CDS बिपिन रावत और स्व.मधुलिका राजे रावत के लिए शोकाकुल है, मैं और मेरा परिवार सदैव से आपके साथ हैं.."
Next Story
