Begin typing your search above and press return to search.

Minister Lakshmi Rajwade: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के पति के साथ मारपीट, कुर्ता, जैकेट फाड़ा, मंत्रिपति बोले...माहौल खराब करने यूपी से गुंडे बुलवाए गए...

Minister Lakshmi Rajwade: सूरजपुर के जनपद पंचायत ओडगी में जनपद पंचायत के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव से ठीक पहले भाजपा व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के पति ठाकुर राम राजवाड़े की कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान उनका कुर्ता भी फट गया। विवाद के बाद भाजपा के कार्यकर्ताओं ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मंत्री पति राजवाड़े ने कांग्रेस नेता नित्यानंद तिवारी पर उत्तर प्रदेश से गुंडे बुलाकर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। बहरहाल सरगुजा अंचल में इस घटना के बाद राजनीतिक सरगर्मी कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है।

Minister Lakshmi Rajwade: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के पति के साथ मारपीट
X

Minister Lakshmi Rajwade

By Gopal Rao

Minister Lakshmi Rajwade: सरगुजा। सूरजपुर के जनपद पंचायत ओड़गी में जनपद पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनाव से ठीक पहले भाजपा व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में जमकर विवाद हो गया। चुनाव से ठीक पहले महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के पति ठाकुर राम राजवाड़े भाजपा नेताओं के साथ जनपद पंचायत सीईओ के चेंबर में गए थे। चेंबर से निकलने के बाद बाहर खड़े कांग्रेस नेताओं ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया और सत्ता के दुरुपयोग के आरोप लगाए। इसी बीच बात बढ़ गई और दोनों ओर से जमकर लात घुंसे चलने लगे। मंत्री पति ठाकुर राम राजवाड़े की कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पिटाई कर दी। पिटाई के चलते उनका कुर्ता फट गया। मंत्री पति ने नित्यानंद तिवारी पर उत्तर प्रदेश से गुंडे बुलवाकर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया है।

जनपद पंचायत उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर यहां राजनीतिक सरगर्मी कुछ ज्यादा ही बढ़ी हुई है।

जनपद पंचायत ओड़गी के उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस नेता नित्यानंद तिवारी व भाजपा नेता राजेश तिवारी की मां उम्मीदवार हैं। कांग्रेस व भाजपा नेताओं ने अपनी मां को उम्मीदवार बनाया है। जाहिर है इनकी राजनीतिक प्रतिष्ठा और साख दांव पर लगा हुआ है। चुनाव से ठीक पहले महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के पति ठाकुर राम राजवाड़े, भाजपा नेता राजेश तिवारी,भाजपा के कुछ चुनिंदा पदाधिकारी जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचे और सीधे जनपद पंचायत के सीईओ के चेंबर की ओर रुख किया। चेंबर में सीईओ के साथ बैठने के बाद वे बाहर निकले।जैसे ही सीईओ के चेंबर से मंत्री के पति, भाजपा नेता राजेश तिवारी व पदाधिकारी बाहर आए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विराेध स्वरूप नारेबाजी करने लगे और सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाते रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध के बीच मौके पर मौजूद भाजपा के कार्यकर्ता भी जवाब में नारेबाजी करने लगे। देखते ही देखते माहौल बिगड़ने लगा और झुमा झटकी शुरू हो गई। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने चुनाव के ठीक पहले सीईओ चेंबर में सीईओ से मिलकर वापस लौटे मंत्री के पति ठाकुर राम राजवाड़े पर अपना गुस्सा उतारा और उनकी पिटाई कर दी। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो पाया। इस घटना के बाद भाजपा के पदाधिकारी सीधे थाने पहुंचे व घटना की शिकायत दर्ज कराई है। मंत्री के पति ठाकुर राम राजवाड़े ने दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story