BREAKING-निकाय चुनाव में कोरिया का प्रभार मिल सकता है मंत्री डहरिया को...CM का आश्वासन - *"बैकुंठपुर के साथ अन्याय नहीं होगा"*

रायपुर, 2 दिसंबर 2021। नगरीय निकाय चुनाव में कोरिया ज़िले से विभाजित कर नए प्रस्तावित ज़िले के नक़्शे पर आए गतिरोध और आक्रोशित कोरिया के लोगों को मुख्यमंत्री बघेल की ओर से आश्वासन मिला है। कोरिया के बैकुंठपुर और शिवपुर चरचा नगर पालिका चुनाव के प्रत्याशियों की सूची को सौंपने पहुँचे ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नजीर अजहर से चर्चा समिति में इस पूरे मसले पर चर्चा हुई।
मिली जानकारी के अनुसार चयन समिति की बैठक में इस पर विस्तार से चर्चा हुई और बहिष्कार के स्तर को लेकर जनभावनाएं क्यों पहुँची इसकी पूरी जानकारी ज़िला कांग्रेस कमेटी नजीर अज़हर ने दी।
खबरें हैं कि पूरी बात सुनने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आश्वस्त किया कि बैकुंठपुर ( कोरिया ) के साथ अन्याय नहीं होगा, जो नागरिक जिधर जाना चाहते हैं उसका पूरा सम्मान होगा।
बैठक के बाद दूरभाष पर नजीर अज़हर ने कहा
*"मुख्यमंत्री जी ने बेहद गंभीरता से बातें सूनी और आश्वस्त किया है कि कोरिया के साथ बैकुंठपुर के साथ अन्याय नहीं होगा.. उन्होंने सहमति दी है कि, खड़गंवा विकासखंड के जो भी गाँव कोरिया से जूडे रहना चाहते हैं वे वहीं जाएँगे..सरकार उनका पूरा सम्मान करेगी"*
बैठक से बाहर आई खबरों के अनुसार विकासखंड के विभाजन में मुश्किल का मसला भी उठा तो यह बताया गया -
*"राज्य को यह अधिकार है कि, वह ब्लॉक बना सकता है.. विकासखंड जबकि राज्य बनाएगा तो केंद्रीय राशि को लेकर मसला राज्य पर आ जाता है.. अभी तो आपत्ति दर्ज कराएँ.. जनता जो चाहेगी वहीं करेंगे"*
सूत्र के अनुसार नगरीय निकाय चुनाव में प्रभारी के रुप में कोरिया की जवाबदेही अब मंत्री शिव डहरिया को दी जा सकती है। पहले जारी सूची में इस क्षेत्र के नगरीय निकाय चुनाव के लिए स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव प्रभारी घोषित किए गए थे।मंत्री सिंहदेव को दूसरे क्षेत्र का प्रभार दिया जा सकता है।
