Begin typing your search above and press return to search.

मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का नुआपाड़ा विधानसभा उपचुनाव प्रचार दौरा, कहा- ओडिशा में अब विकास का नया अध्याय लिख रहा है भाजपा का कमल

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार में तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने नुआपाड़ा विधानसभा उपचुनाव क्षेत्र के नेगीपाली, परकोड, बेहेराडीही, भैंसाताल, ठेलकोबेड़ा एवं साराबोंग के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी जय ढोलकिया जी के समर्थन में नुक्कड़ सभाएं एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर जनता से कमल छाप पर बटन दबाकर प्रचंड मतों से विजय दिलाने का आह्वान किया।

मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का नुआपाड़ा विधानसभा उपचुनाव प्रचार दौरा, कहा- ओडिशा में अब विकास का नया अध्याय लिख रहा है भाजपा का कमल
X
By Chitrsen Sahu

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार में तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने नुआपाड़ा विधानसभा उपचुनाव क्षेत्र के नेगीपाली, परकोड, बेहेराडीही, भैंसाताल, ठेलकोबेड़ा एवं साराबोंग के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी जय ढोलकिया जी के समर्थन में नुक्कड़ सभाएं एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर जनता से कमल छाप पर बटन दबाकर प्रचंड मतों से विजय दिलाने का आह्वान किया।

मंत्री ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार में ओडिशा विकास का नया स्वर्णिम अध्याय लिख रहा है। प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। किसानों का सम्मान, महिलाओं का सशक्तीकरण, युवाओं को रोजगार और हर वर्ग का उत्थान यह सब भाजपा सरकार की प्रतिबद्धता का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि अब ओडिशा की पहचान बदहाल सड़कों से नहीं, बल्कि विकास की राहों से हो रही है। भाजपा सरकार में सड़क से जुड़ता हर गाँव, तरक्की से जुड़ता हर इंसान यही है सुशासन का नया ओडिशा। जनसभा में उपस्थित नागरिकों ने एक स्वर में संकल्प लिया कमल का बटन दबाएंगे,भाजपा को जिताएंगे। जनता का उत्साह, विश्वास और अपार स्नेह यह स्पष्ट कर रहा है कि नुआपाड़ा विधानसभा से भाजपा की विजय सुनिश्चित है।

इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, सामाजिक प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधिगण, कार्यकर्ता साथी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। मंत्री जी का यह दौरा नुआपाड़ा उपचुनाव में भाजपा संगठन के लिए उत्साहवर्धक और ऊर्जा देने वाला रहा। इससे पूर्व भी मंत्री जी नुआपाड़ा क्षेत्र के प्रचार अभियान में भाग ले चुके हैं और कल उन्होंने दूसरी बार पहुँचकर क्षेत्र में भाजपा के विजय संकल्प को और मजबूती दी

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story