Begin typing your search above and press return to search.

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत: मंत्री गुरू खुशवंत साहेब ने पूजा अर्चना कर किया शुभारंभ

महासमुंद: पूरे प्रदेश सहित महासमुंद जिले में भी आज से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत कर दी गई है। धान खरीदी केंद्र झालखमहरिया में आज मंत्री गुरू खुशवंत साहेब, विधायक संपत अग्रवाल और विधायक राजू सिन्हा ने खरीदी कार्य का विधिवत पूजा अर्चना कर औपचारिक शुभारंभ किया।

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत: मंत्री गुरू खुशवंत साहेब ने पूजा अर्चना कर किया शुभारंभ
X
By Chitrsen Sahu

महासमुंद: पूरे प्रदेश सहित महासमुंद जिले में भी आज से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत कर दी गई है। धान खरीदी केंद्र झालखमहरिया में आज मंत्री गुरू खुशवंत साहेब, विधायक संपत अग्रवाल और विधायक राजू सिन्हा ने खरीदी कार्य का विधिवत पूजा अर्चना कर औपचारिक शुभारंभ किया।




इस दौरान धान बेचने आये 2 किसानों का मुंह मीठा कराकर उनका स्वागत किया गया। जिसके बाद मंत्री जी ने उनका धान तौलकर खरीदी की शुरुआत की। गौरतलब है कि, इस वर्ष जिले के 130 समितियों के 182 खरीदी केंद्रों में धान की खरीदी होगी। जिसके लिए जिले के 1 लाख 66 हजार 288 किसानों ने धान बेचने अपना पंजीयन कराया है।



कार्यक्रम में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने कहा कि, आज किसानों के लिए उत्सव का दिन है। हमारा राज्य किसानों से ही समृद्ध है।यहां तक कि अयोध्या में श्रीराम लला के लिए भोग के लिए हमारे छत्तीसगढ़ से चांवल भेजा गया था। पिछले साल भी रिकॉर्ड धान खरीदी किया गया था, इस साल भी रिकॉर्ड धान खरीद की जाएगी।




मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के मंशानुरप धान खरीदी की जा रही है। किसानों को बोनस एवं सभी समितियों में एटीम की सुविधा कराई जा रही है। ताकि किसानो को किसी प्रकार की समस्या न हो। अधिकारी कर्मचारी भी पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य कर रहे है। हमारी सरकार किसानों की हितों का पूरा ध्यान रख रही है। इस अवसर पर आसपास के किसान, अधिकारी-कर्मचारी और स्थानीय जन प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story