Begin typing your search above and press return to search.

मंत्री मोहम्मद अकबर के नेतृत्व में ऐतिहासिक हमर तिरंगा यात्रा...ऊंचे लहराते तिरंगे, गगनभेदी नारों से देशभक्ति के रंग में सराबोर हुआ जिला

मंत्री मोहम्मद अकबर के नेतृत्व में ऐतिहासिक हमर तिरंगा यात्रा...ऊंचे लहराते तिरंगे, गगनभेदी नारों से देशभक्ति के रंग में सराबोर हुआ जिला
X
By NPG News

कबीरधाम। कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर के नेतृत्व में ऐतिहासिक हमर तिरंगा यात्रा शुरू किया गया। इस तिरंगा यात्रा में 10 हजार से अधिक लोग शामिल हुए। इस अभियान के अंतर्गत लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने और नई ऊर्जा का संचार के उद्देश्य के साथ कबीरधाम जिले में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आह्वान पर जिले में पूरे जोश, खुशी और उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर हमर तिरंगा अभियान मनाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 11 से 17 अगस्त तक प्रदेश में स्वतंत्रता सप्ताह मनाया जा रहा है। मंत्री मोहम्मद अकबर के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का शुभारंभ कवर्धा शहर के भारत माता चौक से किया गया। इस मौके पर मंत्री अकबर ने भारत माता चौक पर 75 फीट ऊंचा तिरंगा फहराने का ऐलान किया।

तिरंगा यात्रा में ऊंचे लहराते तिरंगे और आमजन की सहभागिता का खूबसूरत नजारा दिखा। गगनभेदी नारों से देशभक्ति के रंग में पूरा जिला सराबोर रहा। इस अवसर पर आमजनों ने उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा में सभी ने हाथों में तिरंगा रख देशभक्ति के नारे लगाए और शान से तिरंगा लहराकर आयोजन में शामिल हुए।


Next Story