Begin typing your search above and press return to search.

Manendragarh News: स्‍ट्रांग रुम की पहरेदारी: हौसला बढ़ाने आधी रात को कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचीं प्रत्‍याशी, देखें वीडियो

Manendragarh News:

Manendragarh News: स्‍ट्रांग रुम की पहरेदारी: हौसला बढ़ाने आधी रात को कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचीं प्रत्‍याशी, देखें वीडियो
X
By Sanjeet Kumar

Manendragarh News: मनेन्द्रगढ़ । विधानसभा चुनाव का मतदान खत्म होने के बाद जिला मुख्यालय के स्ट्रांग रूम में ईवीएम को रखा गया है। सभी राजनीतिक दल के लोग स्ट्रांग रूम के बाहर दिन और रात पहरा देकर सीसीटीवी के जरिये स्ट्रांग रूम की गतिविधियां देख रहे है। मनेन्द्रगढ़ जिले के कलेक्टोरेट के पास एफसीआई गोदाम में बने स्ट्रांग रूम के बाहर भाजपा, कांग्रेस और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ता टेंट लगाकर पहरा दे रहे है। शुक्रवार को स्ट्रांग रूम के बाहर पहरेदारी कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं का हौंसला बढ़ाने केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह पहुंची। रेणुका सिंह प्रदेश की पहली विधानसभा भरतपुर सोनहत से भाजपा प्रत्याशी है। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ रेणुका सिंह ने कड़ाके की ठंड में अलाव भी तापा।

रेणुका सिंह ने इस दौरान कहा कि कड़कड़ाती ठंड में कार्यकर्ताओं का यह व्यवहार बताता है कि कार्यकर्ता पार्टी के लिए बहुत कर्तव्यनिष्ठ है। इस दौरान रेणुका सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए यह बयान भी दिया कि वे जीत को लेकर शत प्रतिशत आश्वस्त। जनता ने मत के रूप में मुझे अपना आशीर्वाद दिया है। गौरतबल है कि इससे पहले रेणुका सिंह ने चुनाव प्रचार के दौरान भी कार्यकर्ताओ को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि अगर आपकी कोई सीमा हाथ पकड़कर रोके तो मत रुकना मेरे कार्यकर्ताओ की कोई उंगली पकड़ेगा तो मैं एक हाथ काटकर दूसरे हाथ मे थमाना जानती हूं।



Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story