Begin typing your search above and press return to search.

ममता बनर्जी गृहयुद्ध जैसा बनाना चाहती हैं वातावरण, गिरिराज सिंह ने बंगाल चुनाव को लेकर किए बड़े दावे

Giriraj Singh News : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने ममता सरकार पर 15 वर्षों में गरीबी और बेरोजगारी बढ़ाने एवं शिक्षा घोटालों जैसे गंभीर आरोप लगाए।

ममता बनर्जी गृहयुद्ध जैसा बनाना चाहती हैं वातावरण, गिरिराज सिंह ने बंगाल चुनाव को लेकर किए बड़े दावे
X
By Ranjan Kumar

Giriraj Singh On Mamata Banerjee : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी लोकप्रियता घट चुकी है। वह यह चुनाव पहले ही हार गई हैं। गिरिराज सिंह ने कहा कि पिछले 15 वर्षों में ममता ने गरीबी, शिक्षा घोटालों या बेरोजगारी जैसे मुद्दों का समाधान नहीं किया है। आरोप लगाया कि इतने लंबे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद राज्य में बुनियादी समस्याओं पर ठोस काम नहीं किया गया।

भाजपा के फायर ब्रांड नेता ने यह भी कहा कि हताशा में ममता बनर्जी गृहयुद्ध जैसा वातावरण बनाना चाहती हैं। वह यह नहीं कहेंगी कि वहां के कर्मियों का सातवां वेतन कब से लागू होगा। वह बेरोजगारी पर कुछ नहीं बोलेंगी। ममता बनर्जी महिलाओं को सालाना 3000 रुपये देने के बजाय मासिक 3000 रुपये देने की घोषणा नहीं करेंगी, लेकिन महिलाओं से कहेंगी कि बूथ पर जाइए और गृहयुद्ध जैसा वातावरण बनाइए।

सियासी बयानबाजी बढ़ी

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले ऐसे बयान राजनीतिक माहौल को और गर्म कर रहे हैं। एक तरफ सत्ताधारी दल अपनी उपलब्धियां गिना रहा तो दूसरी तरफ विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है। गिरिराज सिंह का यह बयान भी उसी सियासी घमासान का हिस्सा है। इससे आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।

अमित शाह ने भी साधा निशाना

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक दिन पहले बंगाल का दौरा किया है। उन्होंने रोड शो कर शक्ति प्रदर्शन किया। फिर जनसभा में ममता बनर्जी के खिलाफ जमकर गरजे। उन्होंने टीएमसी सरकार पर घुसपैठ, बेरोजगारी और अपराध को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया। शाह ने यह भी कहा कि बंगाल में एनडीए की सरकार बनी तो घुसपैठियों को मतदाता सूची से ही नहीं, बल्कि देश से निकाल कर बाहर कर दिया जाएगा।

जनता समझ चुकी है ममता बनर्जी का इमोशनल ड्रामा

अमित शाह ने कहा है कि ममता बनर्जी का इमोशनल ड्रामा जनता समझ चुकी है। अब उनका ड्रामा नहीं चलेगा। कभी हाथ तोड़वा लेती है तो कभी पांव। अब जनता विकास के लिए भाजपा को वोट देगी। बता दें, मार्च 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले ममता बनर्जी के सिर में चोट में लगी थी। वहीं, 2021 में विधानसभा चुनाव के ठीक पहले उनके पैर में चोट लगी थी।

Next Story