Begin typing your search above and press return to search.

Loksabha Chunav 2024: CG बीजेपी नेताओं का पड़ोसी राज्‍यों में डेरा: पुरी में मूणत, गिरीडीह में नेताम और संबलपुर में पुरंदर की सभा

Loksabha Chunav 2024: छत्‍तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों पर मतदान खत्‍म होने के बाद से प्रदेश के नेता दूसरे राज्‍यों में पार्टी प्रत्‍याशियों के चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। प्रदेश के नेताओं को झारखंड और ओडिशा की जिम्‍मेदारी दी गई है।

Loksabha Chunav 2024: CG बीजेपी नेताओं का पड़ोसी राज्‍यों में डेरा: पुरी में मूणत, गिरीडीह में नेताम और संबलपुर में पुरंदर की सभा
X
By Sanjeet Kumar

Loksabha Chunav 2024: रायपुर। छत्‍तीसगढ़ सरकार के मंत्री और विधायक पड़ोसी राज्‍यों ओडिशा और झारखंड में पार्टी का चुनाव प्रचार कर रहे हैं। वहीं, पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल करीब सप्‍ताहभर से रायबरेली (उत्‍तर प्रदेश) में डटे हुए हैं। रायबरेली से राहुल गांधी चुनाव मैदान में हैं और पार्टी ने बघेल को वहां का आब्‍जर्वर बनाया है।


इधर, पुरी पहुंचे रायपुर पश्चिम सीट से विधायक और पूर्व मंत्री ने बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पुरी से प्रत्‍याशी संबित पात्रा के लिए प्रचार किया। पुरी में पात्रा के निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में मूणत सम्मलित हुए। उन्होंने कहा पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि आमजनों के मन में हमारे प्रत्याशी जयंत कुमार सारंगी और संबित पात्रा के प्रति बेहद स्नेह है। जनता ने तय कर लिया है कि वह भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करके ओड़िशा में डबल इंजन की सरकार बनाएंगे। भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद से ओड़िसा में भाजपा की सरकार बनेगी।


भ्रष्टाचार के हर आलम का यही आलम होगा : राम विचार नेताम

छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री तथा झारखंड के पूर्व सहप्रभारी रहे राम विचार नेताम इन दिनों प्रदेश के प्रवास पर हैं। यहां उन्होंने राज्य के गिरीडीह लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार एवं जनसंपर्क अभियान में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगे। इस मौके पर राम विचार नेताम ने कहा कि झारखंड खनिज संसाधनों एवं वन संपदा से संपन्न राज्य होने के बाद भी उसे परिवारवाद ने विकास के मानक में पीछे छोड़ दिया। उन्होंने कहा परिवारवाद की वजह से राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है। यहां के मंत्री और उनके सहयोगी कमीशन के खेल में व्यस्त हैं। आदिवासी बहुल राज्य में भी आदिवासी समाज विकास की मुख्यधारा से अलग है। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री जेल में बंद हैं। मंत्री आलमगिरी भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार कर लिए गए हैं। इससे पता चलता है कि प्रदेश में भ्रष्टाचार की जड़ें कितनी गहरी हैं। छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्रि ने कहा कि जांच एजेंसियां स्वतंत्र हैं, वह हर भ्रष्टाचारी का यही आलम करेंगी। उन्होंने कहा, झारखंड से सटे हुए छत्तीसगढ़ में भाजपा की डबल इंजन की सरकार आदिवासियों, गरीब, किसान और पिछड़े वर्ग के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। वहीं झारखंड में उनके हक का पैसा पिता-पुत्र और मंत्री तथा उनके सहयोगियों के कमीशन में खर्च हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में झारखंड की जनता प्रदेश की नकारा और भ्रष्ट सरकार का बोरिया बिस्तर हमेशा के लिए बांधने का काम करेगी।


नवीन पटनायक ने ओडिशा में कुशासन का कीर्तिमान स्थापित किया : पुरंदर मिश्रा

संबलपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा सह प्रभारी एवं रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि नवीन पटनायक ने ओडिशा में कुशासन का कीर्तिमान स्थापित किया है। केंद्र की योजनाओं पर बाधा अटकाने एवं मोदी सरकार की योजनाओं पर अपने नाम की लीपापोती करने के अलावा कोई काम नहीं किया है। ओडिशा को हर मोर्चे पर आज पिछड़ा हुआ बना दिया है। तमाम खनिज संसाधन, मेहनतकश प्रदेशवासी, केंद्र सरकार द्वारा निरंतर भेजी जा रही भारीभरकम सहायता राशि का भी पटनायक सरकार ने दुरुपयोग किया है। उन्होंने कहा एक पीएम नो सीएम है नवीन बाबू।

उन्होंने कहा अब बहुत हुआ इसको शासन का अंत करीब आ गया है जनता बदलाव और परिवर्तन के लिए छटपटा रही है जिस प्रकार केंद्र में मोदी सरकार लोग कल्याण का एक नया कीर्तिमान स्थापित कर रही है उसे देख कर जनता भी ओडिसा की कमान भाजपा को सौंपने जा रही है ताकि डबल इंजन की रफ्तार से प्रदेश का विकास हो सके न कि एक पार्टी विशेष और परिवार विशेष का। पुरंदर मिश्रा के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष समेत जिला भाजपा के तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान भाजपा के लिए जनता ने मजबूत समर्थन दिखाया।

ओडिशा में भाजपा की डबल इंजन की सरकार चुनने का यह अच्छा मौका: अरुण साव

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी से बेहतर विकल्प ओडिशा के लिए कोई और नहीं है क्योंकि जिस प्रकार पिछले 25 वर्षों से ओडिशा का शोषण किया गया है। उसके विदाई का ओडिसा की जनता ने मन बना लिया है। ओडिसा की जनता इस चुनाव को भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनाने के सुनहरे अवसर के रूप में देख रही है।

ओडिशा की तकदीर और तस्वीर बदलने के लिए भाजपा जरुरी: विजय शर्मा

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि ओडिशा की तकदीर एवं तस्वीर बदलने के लिए भाजपा जरुरी है। क्योंकि नवीन पटनायक सरकार का रवैया ओडिशा के विकास के लिए निष्क्रिय है। पटनायक सरकार केवल सत्ता को अपना उद्देश्य मानती है सेवा को नहीं। भाजपा इस बार लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में प्रचंड विजय दर्ज करेगी।

ओडिशा की उन्नति के लिए भाजपा को मिल रहा है भरपूर समर्थन: बृजमोहन अग्रवाल

वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि पटनायक सरकार ने पिछले ढाई दशकों से प्रदेश को भ्रष्टाचार का अड्डा बनाकर रखा है। पिछले 10 वर्षों में केंद्र की हर कल्याणकारी योजनाओं में अड़ंगा लगाकर ओडिशा को शोषित बनाकर रखा है। लेकिन अब ओडिशा की जनता ने प्रदेश की उन्नति के लिए भाजपा को जिताने का संकल्प कर लिया है और इसीलिए भाजपा को मजबूत समर्थन मिल रहा है।

Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story