Begin typing your search above and press return to search.

Loksabha Chunav 2024: बीजेपी मांग रही सुझाव: पार्टी ने सीजी में शुरू किया विकसित भारत संकल्प सुझाव अभियान

Loksabha Chunav 2024:

Loksabha Chunav 2024: बीजेपी मांग रही सुझाव: पार्टी ने सीजी में शुरू किया विकसित भारत संकल्प सुझाव अभियान
X
By Sanjeet Kumar

Loksabha Chunav 2024: रायपुर। भाजपा ने 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्‍य तय किया है। इसके हासिल करने के लिए भाजपा आम लोगों से भी राय ले रही है। इसके लिए देशभर में पार्टी ने भारत संकल्‍प सुझाव अभियान शुरू किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, मंत्री रामविचार नेताम, प्रेमप्रकाश पांडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, प्रदेश महामंत्री जगदीश (रामू) रोहरा,संजय श्रीवास्तव, रामजी भारती, भरतलाल वर्मा ने विकसित भारत संकल्प सुझाव अभियान का शुभारंभ भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में एलईडी स्क्रीन को हरी झंडी दिखाते हुए किया।


इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश में दो बार 2014 एवं 2019 भाजपा की सरकार बनी और आगामी लोकसभा चुनाव में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने के लिए भाजपा एकजुट हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भारत देश को 2047 तक विकसित बनाने का लक्ष्य रखे हैं और लगातार काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि 2014 में भारत की इकोनॉमी 11वें पायदान पर थी जो अब पांचवें पायदान पर आ पहुंची है और 2047 तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देश को दुनिया के तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, और सबका प्रयास की ध्येय के साथ काम कर रही है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ने तेजी से विकास किया है। इन 10 वर्षों में कई जनकल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि 2014 में जब भाजपा की सरकार बनी थी तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा था कि भाजपा की यह सरकार गरीबों को समर्पित सरकार है और गरीबों के उत्थान के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं जैसे उज्जवला गैस योजना, स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय का निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत जैसे विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया। वहीं जब दूसरी बार 2019 में केंद्र में भाजपा की सरकार बनी तब भी कई बड़े-बड़े काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने किये जैसे अयोध्या में भगवान श्री राम जी के मंदिर का निर्माण, कश्मीर से 370 की समाप्ति, तीन तलाक की समाप्ति जैसे कई बड़े-बड़े कदम उठाए।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि 2014 में जनता के आशीर्वाद से भाजपा को 282 सीट में जीत मिली, वहीं 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व को जनता ने फिर से पसंद करते हुए 303 सीटों में कमल खिलाकर फिर से केंद्र में भाजपा की सरकार बनाई। आगामी लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार बने इसलिए भाजपा अभी से जुट गई है और इस बार भाजपा का नारा है फिर एक बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा विकसित भारत संकल्प पत्र सुझाव अभियान का शुभारंभ किया। इससे पूर्व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी ने सोमवार (26 फरवरी) को इस अभियान की शुरूआत राष्ट्रीय स्तर पर की है। उन्होंने कहा कि भाजपा विकसित भारत संकल्प पत्र सुझाव अभियान के माध्यम से आम लोगों से सुझाव एकत्रित करने के इस अभियान के तहत 1 करोड़ से अधिक लोगों के सुझाव एकत्रित करने के लक्ष्य के साथ इस अभियान में जुट चुकी है। उन्होंने बताया किया प्रथम चरण में विकसित भारत संकल्प पत्र सुझाव अभियान का शुभांरभ राष्ट्रीय स्तर पर 26 फरवरी को हुआ तत्पश्चात 27 व 28 फरवरी को प्रदेश स्तर पर इस कार्यक्रम के लांन्चिंग की तारीख के तहत आज हम छत्तीसगढ़ में इस अभियान की शुरुआत कर रहे है और इसी कार्यक्रम को जिला स्तर पर आगे बढ़ाते हुए 28 व 29 फरवरी को जिला स्तर पर छत्तीसगढ़ में विकसित भारत संकल्प पत्र अभियान की लांन्चिंग होगी (सांसद, जिलाध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी की उपस्थिति में लांचिंग एवं प्रेसवार्ता की जाएगी।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव बताया कि द्वितीय चरण में 27 फरवरी से 15 मार्च तक विकसित भारत संवाद कार्यक्रम के तहत विभिन्न संस्थाओं के ज्ञापन एवं सुझाव लेना और विभिन्न जनसंपर्क गतिविधियों में हम जुटेंगे और जनता से सीधा संवाद करेंगे। साथ ही एलईडी प्रचार वाहनों के माध्यम से देश भर के 500 लोकसभा क्षेत्रों में प्रचार अभियान चलाया जाएगा और छोटी सभाएं आयोजित कर जनता से सुझाव एकत्रित किए जाएंगे। घर-घर जनसंपर्क अभियान 08 मार्च से 10 मार्च किया जायेगा, इस अभियान के तहत हम भाजपा के कार्यकर्ता बूथ स्तरीय जनसंपर्क अभियान में निकल कर सघन जनसंपर्क करेंगे और जनता से सुझाव एकत्रित करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रकोष्ठों के कार्यक्रम 27 फरवरी से 15 मार्च तक विभिन्न प्रकोष्ठ द्वारा इस अभियान के तहत जिला स्तरीय गोष्ठी एवं विधानसभा स्तर पर छोटी बैठकों के माध्यम से संबंधित सुझाव एकत्रित किए जाएंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव कहा कि इसके लिए देश भर के लोगों से सुझाव एकत्रित किए जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी हमेशा से जनजुड़ाव, जनसंवाद और जनता से सतत संपर्क पर विश्वास रखती है और इसलिए हमारा नारा है सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास। जनता से संवाद आगे बढ़ाने और जनता के सुझाव एकत्रित करने के लिए भाजपा हर एक माध्यम को अपने इस अभियान में शामिल किया है जिसके अंतर्गत जनसंपर्क गतिविधियां (सीधा संवाद) संवाद, घर-घर जनसंपर्क, प्रकोष्ठों के कार्यक्रम, लाभार्थी संपर्क अभियान के साथ ही डिजिटल माध्यम से भी संपर्क किया जाएंगे। नमो एप्प, मिस्डकाल नंबर (909090-2024), सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों के माध्यम से सुझाव आमंत्रित है। उन्होंने बताया कि प्रचार के कई माध्यम है जैसे एलईडी प्रचार वाहन (देश भर में 500 एलईडी प्रचार वाहनों के माध्यम से हम जनता के बीच में जा रहे है। छत्तीसगढ़ में भी सभी लोकसभा क्षेत्रों में एलईडी प्रचार वाहन के माध्यम से हम पहुंचेंगे। देश भर में 6 हजार सुझाव पेटी के माध्यम से सुझाव एकत्रित किए जा रहे है।

इस दौरान विकसित भारत संकल्प सुझाव अभियान का शुभारंभ में मंत्री केदार कश्यप श्याम बिहारी जायसवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, विधायक धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल,वरिष्ठ भाजपा नेता नारायण चंदेल, प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, भावना बोहरा, पुरंदर मिश्रा, खुशवंत साहेब संदीप शर्मा, सौरभ सिंह, डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, मोतीलाल साहू, गोमती साय, नीलकंठ टेकाम, यशवंत जैन, किशोर महानंद, मधुसूदन यादव, अनुराग सिंह देव, रजनीश सिंह, शंकर अग्रवाल, सहित भाजपा भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story