Begin typing your search above and press return to search.

Lady CM: 3 महिला सीएम वाला दिल्ली देश का पहला राज्य, क्या ममता तोड़ेंगी शीला दीक्षित का रिकार्ड, पढ़िये और किस राज्य में कितने महिला सीएम बनीं...

Lady CM: दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायक दल की नेता चुने जाने के बाद कैबिनेट मंत्री आतिशी ने उप राज्यपाल से मुलाकात कर मुख्यमंत्री पद के लिए अपना दावा आज पेश कर दिया।

Lady CM: 3 महिला सीएम वाला दिल्ली देश का पहला राज्य, क्या ममता तोड़ेंगी शीला दीक्षित का रिकार्ड, पढ़िये और किस राज्य में कितने महिला सीएम बनीं...
X
By Gopal Rao

Lady CM: नई दिल्ली। आतिशी के दिल्ली के मुख्य मंत्री बनते ही दिल्ली पहला राज्य और केंद्र शासित प्रदेश बन गया है जहां तीन महिला मुख्य मंत्री बने हैं। सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित के बाद आतिशी तीसरी मुख्य मंत्री बनी है। तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश देश में दो महिला मुख्य मंत्री देने वाले राज्य है। बी. एस.जानकी और जयललिता ने तमिलनाडु में महिला मुख्यमंत्री बनने का गौरव हासिल किया है। उत्तर प्रदेश में सुचेता कृपलानी और मायावती मुख्य मंत्री बनी है।

भारत 1947 में स्वतंत्र हुआ। स्वतंत्रता से लेकर 1956 में भाषाई आधार पर बने राज्यां के निर्माण के छह साल बाद उत्तर प्रदेश पहला राज्य बना, जिसकी मुख्यमंत्री महिला बनी। सुचेता कृपलानी 2 अक्टूबर 1962 को देश में प्रथम महिला मुख्यमंत्री बनी। सुचेता कृपलानी 13 मार्च 1967 तक (तीन साल 162दिन) मुख्यमंत्री रहीं। उत्तर प्रदेश के बाद उड़ीसा दूसरा राज्य बना जहां महिला मुख्य मंत्री के रूप में नंदिनी सत्पथी ने पदभार सम्हाला। नंदिनी सत्पथी चार साल 185 दिन मुख्यमंत्री रही। कालांतर में शशिकला काकोडकर(गोवा), अनवरा तैमूर(असम) बीएस जानकी और जयललिता (तमिलनाडु), मायावती (उत्तर प्रदेश), रविंदर कौर भट्टर (पंजाब), राबड़ी देवी (बिहार), सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित (दिल्ली), उमा भारती (मध्य प्रदेश), वसुंधरा राजे सिंधिया (राजस्थान), ममता बनर्जी (पश्चिम बंगाल) आनंदी बेन पटेल (गुजरात) महबूबा मुफ्ती (जम्मू कश्मीर) के मुख्य मंत्री बनने के बाद देश के राज्यो में 17वे मुख्य मंत्री के रूप में आतिशी ने दिल्ली के मुख्य मंत्री के रूप में शपथ लेंगी।

शीला दीक्षित का रिकार्ड

देश में महिला मुख्यमंत्री के तौर पर लंबे समय तक कार्य करने का रिकार्ड दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के नाम दर्ज है। वे 15 साल दो दिन तक मुख्यमंत्री रही है। लगातार सबसे अधिक समय तक मुख्य मंत्री बनने का रिकार्ड ममता बनर्जी तोड़ सकती है। पिछले 13 साल 120 दिन से ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री पद पर है। सबसे कम समय 23 दिन के लिए तमिलनाडु में बीएस जानकी मुख्यमंत्री रही है।

शशिकला काकोडकर, शीला दीक्षित, जय ललिता, मायावती, राबड़ी देवी और वसुंधरा राजे सिंधिया, ममता बनर्जी, ऐसी मुख्य मंत्री रही है जिन्होंने एक या एक से अधिक 5 साल की अवधि में मुख्यमंत्री रही है। पुराने राज्यो में महाराष्ट्र, कर्नाटक,केरल, हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, सहित पूर्वोत्तर राज्यों सहित नए बने राज्य छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, झारखंड सहित तेलंगाना राज्यो में कोई भी महिला मुख्यमंत्री नही बनी है।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story