Begin typing your search above and press return to search.

Kurud Assembly: उत्साह के साथ 6 गांवों के सैंकड़ों युवाओं ने किया भाजपा प्रवेश...

Kurud Assembly: उत्साह के साथ 6 गांवों के सैंकड़ों युवाओं ने किया भाजपा प्रवेश...
X
By Gopal Rao

Kurud Assembly: रायपुर। कुरूद विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होेकर सैंकड़ों युवाओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कुरूद के विधायक अजय चंद्राकर के समक्ष बुधवार को ग्राम भालुजूलन, भैसमुंडी, कुंडेल, चिंवरी, परखंदा और अरौद के सैंकड़ों युवा ने भाजपा प्रवेश किया।

इस अवसर पर विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि आज कुरूद विधानसभा के इतिहास में आज स्वर्णिम दिन है, जब इतनी बड़ी संख्या में युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया। यह खासियत है भारतीय जनता पार्टी की नीतियों की, जिसके चलते लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story