Begin typing your search above and press return to search.

Korba News: फ्लोरा मैक्स विवाद: दावा पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की पत्नी ने किया था शुभारंभ, तस्वीर आई सामने

Korba News: कोरबा के फ्लोर मैक्‍स को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। फ्लोर मैक्‍स को लेकर अब एक नई जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि इसका शुभारंभ पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल की पत्‍नी और कोरबा की पूर्व महापौर ने इसका शुभारंभ किया था।

Korba News: फ्लोरा मैक्स विवाद: दावा पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की पत्नी ने किया था शुभारंभ, तस्वीर आई सामने
X
By Sanjeet Kumar

Korba News: रायपुर। फ्लोरा मैक्स का शुभारंभ किसी और ने नहीं कांग्रेस के पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल की पत्नी कोरबा की पूर्व महापौर रेनू अग्रवाल ने किया था। फोटो में जिस कुर्सी में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की पत्नी कोरबा की पूर्व महापौर रेनू अग्रवाल बैठी हुई नज़र आ रही है वह और कोई नहीं 100 करोड़ की ठगी करने वाले फ्लोरा मैक्स के सिटी सेंटर मॉल के ऑफिस की हैं, और रेनू अग्रवाल के बगल मे जो शख्स दिखाई दे रहा हैं ये फ्लोरा मैक्स का मुख्य आरोपी अखिलेश सिंह हैं और साथ में ठगराज के कोर कमेटी के सभी महिला सदस्य हैं, जो अभी जेल मे है।

एक दिन पहले तक नगर विधायक और कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन की बैंक के कार्यक्रम की फोटो को फ्लोरा मैक्स के नाम से वायरल करने का हथकंडे अपना रहे थे, लेकिन अब इस पूरे प्रकरण के असली खेल से पर्दा उठ चुका है। कोरबा में फ्लोरा मैक्स पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का हाथ था। इसी के सरपरिस्ती में कोरबा में यह कम्पनी फली फूली। हर कार्यक्रम में रेनू अग्रवाल जाती थी, कम्पनी के मुख्य सरगना से मंत्री के परिवार की नजदीकी थी। बता दें कि जयसिंह अग्रवाल कांग्रेस साशन काल में जांजगीर चंपा और बिलासपुर के प्रभारी मंत्री भी थे, यही वजह हैं की इन जिलों में भी तेजी से फ्लोर मैक्स कंपनी ने अपना जाल बिछाया।

अब हो रहे हंगामा के पीछे की कहानी

इस पूरे मामले में वर्तमान में हो रहे आंदोलन के पीछे की कहानी को समझने की जरूरत है कंपनी का मुख्य सरगना और सलाखों के पीछे हैं। छोटे एजेंटों पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है। कांग्रेस इन ठगों को बचाना चाहती है, कांग्रेस पीछे से इस आंदोलन को सपोर्ट कर रही हैं।


भाजपा ने बोला हमला

इस मामले में अब भाजपा हमलावर हो गई है, भाजपा के जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा ने कहा की एक दिन पहले कांग्रेस की जिलाध्यक्ष बड़ी-बड़ी बातें कर रही थी, अब जाकर रेनू अग्रवाल से पूछे की फ्लोर मैक्स से कितना कमीशन लेकर घर आई थी। और अपने पूर्व मुख्यमंत्री ठगराज भूपेश बघेल को इस पर कार्रवाई नहीं करने के लिए कितना कमीशन दिया था।

फ्लोरा मैक्स मामले में उद्योग मंत्री देवांगन का बयान

फ्लोरा मैक्स के मामले में पुलिस ने सरगना समेत सभी प्रमुख लोगों को पुलिस ने जेल भेज दिया हैं। विस्तृत जांच चल रही है। भूपेश बघेल जिस फोटो को वायरल कर आरोप लगा रहे हैं वह उत्कर्ष बैंक की हैं ना की फ्लोरा मैक्स की। कल आंदोलनकारियों में भी बहुत सारी ऐसी महिलाएं शामिल होने का पता चल रहा है जो फ्लोरा मैक्स से पीड़ित नहीं हैं। शासन प्रशासन महिलाओं की समस्या का हल निकाल रही है।

मंत्री देवांगन ने स्पष्ट किया कि उन्होंने कभी किसी महिला का अपमान नहीं किया। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखना था, ताकि रास्ता साफ हो सके। वनवासी कल्याण आश्रम में दूर दराज गांवों से आए महिलाओं और बच्चे कई घंटे से फंसे हुए थे। उन्होंने इस पूरे मामले को अनावश्यक विवाद बताते हुए इसे सियासी चाल करार दिया।

Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story