केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी: फोन कर आरोपी ने मांगी फिरौती, नहीं देने पर कार्यलय को भी उड़ाने की दी धमकी...

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी: फोन कर आरोपी ने मांगी फिरौती, नहीं देने पर कार्यलय को भी उड़ाने की दी धमकी...
X

एनपीजी डेस्क। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर जान से मारने की धमकी दी है। आरोपी ने तीन बार कॉल करके फिरौती की मांग की। नहीं देने पर जान समेत मारने की धमकी दी है। घटना की शिकायत नागपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है।

जानकारी के मुताबिक, आज सुबह साढ़े 11 बजे नागपुर के खामला चौक स्थित नितिन गडकरी के कार्यालय में एक अनजान शख्स का लगातार दो से तीन बार कॉल आया। आरोपी ने फोन पर फिरौती की मांग की। नहीं देने पर कार्यालय को उड़ाने और मंत्री नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी दी। धमकी भरे कॉल के बाद कार्यालय की ओर से इसकी शिकायत नागपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है। नागपुर पुलिस मामले को दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Tags

Next Story