Begin typing your search above and press return to search.

Karnataka Covid Fund Scam: कर्नाटक में 1,000 करोड़ के घोटाले का आरोप, भाजपा की मुश्किलें बढ़ीं

Karnataka Covid Fund Scam: मैसुर शहरी विकास प्राधिकरण (MUDA) घोटाले को लेकर चर्चा में रहे कर्नाटक में अब एक नया घोटाला सामने आने के संकेत मिल रहे हैं।

Karnataka Covid Fund Scam: कर्नाटक में 1,000 करोड़ के घोटाले का आरोप, भाजपा की मुश्किलें बढ़ीं
X
By Ragib Asim

Karnataka Covid Fund Scam: मैसुर शहरी विकास प्राधिकरण (MUDA) घोटाले को लेकर चर्चा में रहे कर्नाटक में अब एक नया घोटाला सामने आने के संकेत मिल रहे हैं। तत्कालीन मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के नेतृत्व में भाजपा शासन के दौरान कोविड के लिए करोड़ों रुपये के धन के कथित दुरुपयोग का मामला सामने आया है। इस मामले पर जस्टिस जॉन माइकल डी'कुन्हा की एक प्रारंभिक रिपोर्ट पर कैबिनेट में चर्चा की गई, जिसमें कई अनियमितताओं का जिक्र है।

रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में कोविड के दौरान कुल खर्च 13,000 करोड़ रुपये था। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसका आंकड़ा सामने नहीं आया है, लेकिन बताया जा रहा है कि लगभग 1,000 करोड़ रुपये की हेराफेरी की गई है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कई फाइलें गायब हैं, जिन्हें उनके बार-बार अनुरोध के बावजूद जस्टिस डी'कुन्हा के सामने नहीं पेश किया गया। हालांकि, ये प्रारंभिक रिपोर्ट है, जिसे 6 महीने में पूरा किया जा सकता है।

कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने 3 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जज ने रिपोर्ट में गंभीर टिप्पणियां की हैं और सैकड़ों करोड़ रुपये की गड़बड़ी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 1,000 पन्नों वाली इस अंतरिम रिपोर्ट का अब अधिकारियों द्वारा विश्लेषण किया जाएगा और एक महीने के भीतर इसे सरकार को सौंप दिया जाएगा। रिपोर्ट को संसद के शीतकालीन सत्र में पेश किया जा सकता है।

रिपोर्ट सामने आने के बाद भाजपा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कोरोना काल के दौरान कई भाजपा शासित राज्यों में फंड के दुरुपयोग के आरोप लगते रहे हैं। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान भी भ्रष्टाचार एक बड़ा मुद्दा था। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर येदियुरप्पा के खिलाफ PayCM अभियान चलाया था और सरकार को '40 प्रतिशत कमीशन वाली सरकार' घोषित कर दिया था। माना जाता है कि भाजपा को इससे चुनावों में नुकसान हुआ था।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story