Begin typing your search above and press return to search.

Kanker News: बीजेपी की राष्‍ट्रीय बैठक में चर्चा में रहे कांकेर के राधेश्‍याम: नड्डा ने की सराहना, जानिये क्‍या है मामला

Kanker News:

Kanker News: बीजेपी की राष्‍ट्रीय बैठक में चर्चा में रहे कांकेर के राधेश्‍याम:  नड्डा ने की सराहना, जानिये क्‍या है मामला
X
By Sanjeet Kumar

Kanker News: कांकेर। भाजपा के सदस्यता अभियान के बीच कांकेर जिले की घटना देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें अंतागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष राधेलाल नाग सुदूर क्षेत्रों में सदस्यता अभियान के बीच नदी के बाढ़ में फंसने के बाद भी हार नहीं मानी। अपने सुझबूझ और कर्मठता से खुद के साथ साथियों की भी जान बचाई। और भाजपा के लक्ष्य को पूरा करने में फिर जुट गए।

दिल्ली में हुए भाजपा की राष्ट्रीय बैठक में राधेलाल नाग के काम की तारीफ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, छत्तीसगढ़ सदस्यता अभियान के प्रभारी विजया रहाटकर ने भी की। भाजपा की राष्ट्रीय सचिव रहाटकर ने नगर पंचायत अध्यक्ष राधेलाल नाग से दूरभाष पर चर्चा कर उनका हालचाल जाना। वहीं राष्ट्रीय संगठन की भी सराहना मिली।

दिल्ली में हुए सदस्यता अभियान की बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक अनुराग सिंहदेव, सांसद रूपकुमारी चौधरी मौजूद थीं, जिन्होंने राज्य में सदस्यता अभियान के स्थिति की जानकारी दी। और राधेलाल नाग के सराहनीय कार्य से अवगत कराते हुए अभी कार्यकर्ताओं के संकल्प को बताया।

दरअसल क्षेत्र में सदस्यता अभियान को लेकर पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष राधेलाल का काफिला महला गांव के पास बारिश की वजह से नदी के बाढ़ में फंस गया था। देखते ही देखते उनकी कार पानी के तेज बहाव में बह गई। नाग करीब आधा किलोमीटर तक बाढ़ में बहते रहे। इस बीच उन्होंने पेड़ और झाड़ियों की मदद से अपनी ओर साथियों की भी जान बचाई।

विधायक विक्रम उसेंडी और प्रशासन भी पहुंचे

इधर काफिले के फंसे होने की जानकारी लगते ही शासन स्तर पर भी सुरक्षा बल के जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। घटना की जानकारी लगते ही स्थानीय विधायक विक्रम उसेंडी समेत अन्य जन प्रतिनिधि भी पहुंचे थे। सभी के सुरक्षित आने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी राधेलाल नाग से बात कर हाल चाल जाना।

सदस्यता अभियान को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का है संकल्प : राधेलाल नाग

अंतागढ़ के नगर पंचायत अध्यक्ष राधेलाल नाग ने बताया कि भाजपा के सदस्यता अभियान को क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लेकर चल रहे हैं। और इस संकल्प को पूरा करने सुदूर क्षेत्रों में लगातार दौरा कर लोगों को भाजपा की सदस्यता लेने के लिए प्रेरित कर रहे। साथ ही प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जनकल्याणकारी योजनाओं को भी पहुंचा का रहे हैं।

Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story