Begin typing your search above and press return to search.

Kabirdham News: कबीरधाम में 16 लाख का राशन घोटाला: कांग्रेस का आरोप हितग्राहियों का अंगूठा लगाकर डकार गए 226 क्विंटल चावल

Kabirdham News: कांग्रेस ने कबीरधाम जिला में राशन घोटाला का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

Kabirdham News: कबीरधाम में 16 लाख का राशन घोटाला: कांग्रेस का आरोप हितग्राहियों का अंगूठा लगाकर डकार गए 226 क्विंटल चावल
X
By Sanjeet Kumar

Kabirdham News: कबीरधाम। कांग्रेस ने जिले के सहसपुर लोहारा में राशन दुकान चलाने वालों पर 16 लाख रुपए का राशन घोटाला करने का आरोप लगाया है। पार्टी का आरोप है कि इस घोटाला में भाजपा के स्‍थानीय नेता शामिल है, जिन्‍होंने 300 से अधिक राशन हितग्राहियों से अंगूठा लगवाकर उन्हें अप्रैल और मई का राशन सामग्री नहीं दिया। कांग्रेस ने राशन घोटाले को भाजपा की फितरत बताया है तथा घोटालेबाजों की गिरफ्तारी ना होने पर सवाल उठाए हैं।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा है कि राशन घोटाला प्रकाश में आने के बाद खाद्य विभाग ने थाना सहसपुर लोहारा में इस मामले में एफ.आई.आर लिखवाई लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई। इससे अक्रोशित राशन हितग्राहियों की भीड़ 19 मई को थाना में घुस गई तथा थाना घेर लिया। इसे देखकर थाना में मजबूरी में राशन दुकान के सेल्समैन मनहरण श्रीवास और समूह के सचिव के खिलाफ एफ.आई.आर दर्ज की गईं।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा नेता हमेशा राशन घोटाला करते हैं। राज्य की वर्तमान सरकार में राज्य भर में राशन सामग्री के घोटाले में भाजपा पूरी तरह लगी हुई है। कवर्धा के विधायक विजय शर्मा के मंत्री बनने के पश्चात कबीरधाम जिले में घोटालों की बाढ़ आ गयी है। गड़बड़ियों घोटालों पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा मौन रहते हैं। घोटाले के इस मामले में भी विजय शर्मा मौन बने हुए हैं।

प्रदेश कांग्रेस ने सहसपुर लोहारा में राशन घोटाले में शामिल लोगों की गिरफ्तारी की मांग की है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा है कि राशन सामग्री में प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना का भी राशन शामिल है इस मामले में कबीरधाम जिले के मुखिया कलेक्टर जनमेजय महोबे की चुप्पी बहुत कुछ बयान करती है। आखिर कलेक्टर ने राशन घोटाले में गिरफ्तारी सुनिश्चित क्यों नहीं की? कलेक्टर को आखिर किसका डर है? घोटालेबाज भाजपा के नेता हैं इसलिए कलेक्टर उनकी गिरफ्तारी नहीं करा रहे हैं। इससे ये लगता है कि कलेक्टर अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहे हैं।

Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story