Begin typing your search above and press return to search.
CM Champai Soren Jharkhand News: चंपई सोरेन बने झमुमो विधायक दल के नेता: संभालेंगे झारखंड के मुख्यमंत्री की कुर्सी
Jharkhand News: CM Champai Soren Jharkhand News

Jharkhand CM Champai Soren रांची। चंपई सोरेन को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झमुमो) विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। यानी हेमंत सोरेन के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री की कुर्सी अब चंपई सोरेन संभालेंगे। अभी तक चर्चा थी कि हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी की स्थिति में उनकी पत्नी मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालेंगी।
चंपई सोरेन सरायकेला सीट से विधायक हैं और अभी झारखंड सरकार में परिवहन, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री हैं। साथ ही झमुमो के उपाध्यक्ष भी हैं।
हेमंत सोरेन इस वक्त झारखंड के राजभवन पहुंचे हुए हैं। माना जा रहा है कि वे इस्तीफा देने गए हैं। इसके साथ ही चंपई सोरेन सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।
Next Story
