Begin typing your search above and press return to search.

मुफ्त देना गलत नहीं: आप के राज्यसभा सांसद बोले- शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी और महिलाओं के लिए दी जा रहीं मुफ्त सुविधाओं के बाद भी दिल्ली सरकार फायदे में

भ्रष्टाचार कम कर दो तो लोगों की भलाई के लिए सरकार के पास बहुत पैसा बचता है

मुफ्त देना गलत नहीं: आप के राज्यसभा सांसद बोले- शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी और महिलाओं के लिए दी जा रहीं मुफ्त सुविधाओं के बाद भी दिल्ली सरकार फायदे में
X
By NPG News

रायपुर, 17 अप्रैल 2022। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक का कहना है कि लोगों की बेसिक जरूरतों को मुफ्त में देना गलत नहीं है। दिल्ली एकमात्र प्रदेश है, जो शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी और महिलाओं के लिए दी जा रही मुफ्त सुविधाओं के बावजूद दिल्ली सरकार फायदे में चल रही है। भ्रष्टाचार कम कर दो तो लोगों की भलाई के लिए सरकार के पास काफी पैसा बचता है।

प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में पाठक ने मीडिया से बातचीत में कहा कि छत्तीसगढ़ में संसाधनों की कमी नहीं है, फिर भी सरकार पर एक लाख करोड़ का कर्ज है। सरकारी कर्मचारी नाराज हैं। प्राइवेट स्कूल वालों ने प्रदेश में शिक्षा को धंधा बना लिया है। कांग्रेस और भाजपा मिली हुई हैं। वे सिर्फ जनता को धोखा दे रही हैं। प्रदेश चुनाव प्रभारी गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली में मुफ्त शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य जरूरी सुविधाएं मिल रही हैं। छत्तीसगढ़ में राजनीति का बुरा समय चल रहा है। प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जनता अब बदलाव चाह रही है। इस बार बदलाव जरूर होगा। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी भी मौजूद थे।

डॉ. पाठक का जोरदार स्वागत, आप से जुड़े कई चेहरे


डॉ. पाठक की मौजूदगी में कई लोगों ने आप में प्रवेश लिया। इनमें कवर्धा-लोहारा राज परिवार की रानी आकांक्षा सिंह, अकलतरा से बहुजन समाज पार्टी से दुर्गा चरण पटेल, छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेत्री मुस्कान साहू, छत्तीसगढ़ी हास्य अभिनेता दादू साहू उर्फ चिरपोटी आदि शामिल हैं। इससे पहले पाठक का जोरदार स्वागत किया गया। एयरपोर्ट से बाइक रैली निकाली गई। आप के आरंग विधानसभा के नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य परमानंद जांगड़े के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह फूल मालाओं से स्वागत किया।

Next Story