Begin typing your search above and press return to search.

इस मामले में कांग्रेस ने एक देश एक कानून की वकालत करते हुए केंद्र सरकार से की कानून बनाने की मांग

one country one law

इस मामले में कांग्रेस ने एक देश एक कानून की वकालत करते हुए केंद्र सरकार से की कानून बनाने की मांग
X

Congress 

By Sanjeet Kumar

रायपुर। कांग्रेस ने धर्मांतरण के मुद्दे पर केंद्र सरकार से कानून बनाने की मांग की है। कांग्रेस के संचार विभाग के प्रदेश अध्‍यक्ष सुशील आनंद शुक्‍ला ने कहा कि भाजपा धर्मांतरण और सांप्रदायिकता पर सिर्फ राजनीति करना चाहती है, वह नहीं चाहती इस समस्या का कोई ठोस निदान हो। सुप्रीम कोर्ट धर्मांतरण पर चिंतित है वह देश में धर्मांतरण के खिलाफ कानून बनने की वकालत कर रही है। ऐसे में मोदी सरकार इस मामले पहल कर शीघ्र कानून बनाना चाहिए। अलग-अलग राज्य धर्मांतरण के मामले में कानून बना रहे हैं, लेकिन जब यह समस्या पूरे देश की है तब एक राष्ट्र एक कानून के सिद्धांत का पालन धर्मांतरण में भी होना चाहिए।



विश्व हिंदू परिषद की बैठक में धर्मांतरण को लेकर की गई चिंता को कांग्रेस ने भाजपा की डूबती नैय्या को बचाने का एजेंडा बताया है। शुक्ला ने कहा कि जबरन धर्मांतरण को सुप्रीम कोर्ट ने देश के लिए बड़ी समस्या बताया है। सुप्रीम कोर्ट के इस निर्णय के बाद केंद्र में बैठी मोदी सरकार का यह कर्तव्य बन जाता है कि जबरन धर्मांतरण के खिलाफ वह पूरे देश में एक कानून बनाए, लेकिन भाजपा धर्मांतरण को लेकर देश भर में अफवाह फैलाने और राजनीति करने का काम करती है।

कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शुक्ला ने कहा कि विहिप अपने बैठक में धर्मांतरण को लेकर चिंता व्यक्त करती है लेकिन अपने ही सहयोगी केंद्र सरकार को कानून बनाने के लिए उसने कोई प्रस्ताव पारित नहीं किया। राष्ट्रीय स्वंय सेवक व भाजपा धर्मांतरण को लेकर ईसाईयों के उपर आरोप लगाती है लेकिन आरएसएस स्वंय ईसाई समुदाय के लिए क्रिसमस का भोज आयोजित करवाती है। संघ का यह दोहरा चरित्र यह बताने के लिए पर्याप्त है कि संघ के लिए धर्मांतरण और सांप्रदायिकता ऐसा राजनैतिक एजेंडा है जो वह समय-समय पर भाजपा की राजनैतिक जरूरतों के अनुसार बदलती रहती है।

छत्‍तीसगढ़ में 98 प्रतिशत चर्च भाजपा शासन में बनें

शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को लेकर जो विवाद की स्थिति उत्पन्न होती रही है उसके पीछे भाजपा का षड़यंत्र और पूर्ववर्ती भाजपा सरकार की अदूरदर्शिता है। भाजपा के 15 सालों में छत्तीसगढ़ धर्मांतरण का केंद्र बन गया था। 15 सालो तक इन गतिविधियां को रोकने की दिशा में भाजपा की रमन सरकार ने कभी ध्यान नहीं दिया। 2004 से 2018 तक बस्तर में अधिकांश चर्च बने। भाजपा के नेता मंत्री प्रार्थना सभाओं में शामिल हुआ करते थे। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद 98 प्रतिशत चर्च भाजपा के रमन राज में बने। क्रोनोलॉजी समझिये अपने शासनकाल में धर्मांतरण करवाया तब भाजपा मौन थी आज भाजपा के नेता धर्मांतरण पर बयानबाजी कर प्रदेश का माहौल खराब करने की कोशिश में लगे है। भाजपा के पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष दंगे कर रहे है।

Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story