Begin typing your search above and press return to search.

राष्ट्रीय होटल प्रबंधन संस्थान में दो शैक्षणिक सत्रो में नही भरी पूरी सीटे, स्वीकृत शैक्षणिक पद के विरुद्ध भी रिक्त हैं सीटें

राष्ट्रीय होटल प्रबंधन संस्थान में दो शैक्षणिक सत्रो में नही भरी पूरी सीटे, स्वीकृत शैक्षणिक पद के विरुद्ध भी रिक्त हैं सीटें
X
By NPG News

रायपुर। नया रायपुर में खुले राष्ट्रीय होटल प्रबंधन संस्थान को खुले दूसरा शैक्षणिक सत्र होने जा रहा हैं। पर दोनो ही वर्षो में उसकी सीटे नही भर पायी। एकेडमिक स्टाफ में कमी की जानकारी भी मंत्री ने दी हैं।

आज सदन में लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह ने पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू से नया रायपुर में पर्यटन विभाग द्वारा संचालित होटल प्रबंधन संस्थान की मान्यता व शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी मांगी थी। जिसके जवाब में मंत्री ताम्रध्वज साहू ने बताया कि नया रायपुर में नवंबर 20 से इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट शुरू हुआ हैं। जिसके लिए राष्ट्रीय होटल प्रबंधन व कैटरिंग टेक्नोलॉजी परिषद नोयडा उत्तरप्रदेश द्वारा 9 सितंबर 2020 को इंस्टीट्यूट की मान्यता दी गई हैं।

मंत्री ने आगे बताया कि सत्र 20-21 में कालेज में दो संकाय थे। जिनमें बीएससी हास्पिटेलिटी एन्ड होटल मैनेजमेंट व डिप्लोमा इन फूड प्रोडक्शन था। दोनो में 60-60 सीटें स्वीकृत थीं। जिनमे बीएससी में सिर्फ 11 व डिप्लोमा में 38 लोगो ने प्रवेश लिया था।

सत्र 21-22 में चार संकाय हो गए। जिनमे बीएससी हास्पिटेलिटी एन्ड होटल मैनेजमेंट में 60 सीटों के विरुद्ध 43 सीटों व डिप्लोमा इन फूड प्रोडक्शन की 60 में से 32 सीटों पर प्रवेश हुआ हैं। इसके अतिरिक्त इस वर्ष डिप्लोमा इन फूड एंड बेवरेज सर्विसेस की 40 सीटें खोली गई हैं। जिनमे से 25 सीटों पर प्रवेश दिया गया हैं।डिप्लोमा इन हाउस कीपिंग के 40 सीटों में 16 पर प्रवेश दिया गया हैं।

एकेडमिक स्टाफ में प्राचार्य के एक पद के विरुद्ध एक कार्यरत है। विभागाध्यक्ष के एक पद के विरुद्ध पद रिक्त हैं। व व्याख्याता के दो पद के विरुद्ध दो कार्यरत हैं। सहायक व्याख्याता के चार पद के विरुद्ध दो कार्यरत हैं। इस तरह से 8 पद के विरुद्ध 3 पद रिक्त हैं।

Next Story