Begin typing your search above and press return to search.
गृह मंत्री जी, पुलिस विभाग पर आपका कोई नियंत्रण नहीं है, बजट चर्चा पर घिरे मंत्री ताम्रध्वज साहू

Chhatisgarh Vidhansabha Budget session 2025
रायपुर,14 मार्च 2022। गृह और लोकनिर्माण विभाग के बजट पर चर्चा के दौरान विभागीय मंत्री ताम्रध्वज साहू ज़बर्दस्त तरीक़े से घिर गए। मंत्री ताम्रध्वज साहू के विभागों पर विपक्ष की ओर से धर्मजीत सिंह और अजय चंद्राकर ने मोर्चा सम्हाला और तमाम मसलों से प्रश्नांकित कर दिया।
अजय चंद्राकर ने कहा
"माननीय मंत्री जी, गंजेड़ी न्याय योजना शुरु करिए.. इसमें चिलम गोटी और लँगोटी फ़्री कर दीजिए.. पुलिस विभाग पर आपका कोई नियंत्रण नहीं है.."
अजय चंद्राकर और धर्मजीत सिंह ने कहा
"आपके लोक निर्माण विभाग में तीन साल पहले आवेदन दिए थे कि निर्माण करा दीजिए.. लेकिन तीन साल में नहीं हुआ.. अब तो आप हमारा आवेदन वापस कर दीजिए.. हमें कोई माँग नहीं करनी है"
Next Story
