Begin typing your search above and press return to search.

Himanta Biswa Sarma Wife: हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी ने गौरव गोगोई के खिलाफ 10 करोड़ की मानहानि का मुकदमा किया, जानिए मामला

Himanta Biswa Sarma Wife: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma) की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा (Riniki Bhuiyan Sarma) ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई (Congress MP Gaurav Gogoi) पर 10 करोड़ का मानहानि मुकदमा दायर किया है।

Himanta Biswa Sarma Wife: हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी ने गौरव गोगोई के खिलाफ 10 करोड़ की मानहानि का मुकदमा किया, जानिए मामला
X
By Ragib Asim

Himanta Biswa Sarma Wife: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma) की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा (Riniki Bhuiyan Sarma) ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई (Congress MP Gaurav Gogoi) पर 10 करोड़ का मानहानि मुकदमा दायर किया है। गौरव गोगोई ने आरोप लगाया था कि रिनिकी को केंद्र सरकार (Central government) से खाद्य प्रसंस्करण परियोजना में 10 करोड़ की सब्सिडी मिली है। रिनिकी और उनके मुख्यमंत्री पति हिमंत ने गौरव गोगोई के दावे को झूठा बताया था। रिनिकी के वकील देवजीत सैकिया ने PTI को बताया कि मामला शुक्रवार को कामरूप मेट्रोपॉलिटन के सिविल जज (सीनियर डिवीजन) की अदालत में दायर किया गया है। इसे 26 सितंबर को सुना जाएगा। हमने यह स्पष्ट कर दिया है कि हमने सब्सिडी प्राप्त करने के लिए कभी कोई आवेदन नहीं किया।

उन्होंने कहा कि 26 मई को रिनिकी भुइयां के फर्म को कारण बताओ नोटिस भेजा गया था, जिसके बाद खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय से एक ईमेल भेजा गया था। उन्होंने कहा कि परियोजना के लिए मंजूरी 22 नवंबर, 2022 को दी गई थी। आखिरी ईमेल में हमें बताया गया था कि अगर हमने अपना प्रस्ताव जमा नहीं किया तो हमारा दावा समाप्त हो जाएगा। हम सब्सिडी मांगने के लिए किसी भी चीज का जवाब नहीं दे रहे हैं। सैकिया ने कहा कि गौरव गोगोई ने जो कुछ भी दावा किया, वह गलत है। गोगोई ने अपना होमवर्क नहीं किया। किसी परियोजना के लिए मंजूरी मिलने का मतलब यह नहीं है कि सब्सिडी मिल गई है। हम इस मामले को पूरी ताकत से लड़ेंगे।

दरअसल, यह पूरा विवाद गुवाहाटी स्थित एक डिजिटल मीडिया की रिपोर्ट प्रकाशित होने के बाद सामने आया था। जिसमें आरोप लगाया गया कि नागांव जिले के कालियाबोर के दारिगाजी गांव में 50 बीघा (लगभग 17 एकड़) से अधिक कृषि भूमि को खरीदने के एक महीने के भीतर उसे औद्योगिक भूमि में बदल दिया गया। इसमें प्राइड ईस्ट एंटरटेनमेंट्स की संलिप्तता है। इस संस्था में मुख्यमंत्री की पत्नी अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं।

इसके बाद कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने सोशल मीडिया के जरिए परियोजना के लिए केंद्र सरकार की सब्सिडी प्राप्त करने में सरमा और उनकी पत्नी के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने पूरे तथ्यों को सामने लाने के लिए केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के हस्तक्षेप की मांग की। गोगोई के दावों को मुख्यमंत्री ने कड़ी चुनौती दी। यह भी कहा था कि अब कोर्ट में मिलूंगा। उनकी पत्नी ने सांसद पर मानहानि का आरोप लगाते हुए मुकदमा करने की धमकी दी थी।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story