Begin typing your search above and press return to search.

ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी… CM से बुजुर्ग की भावुक अपील Viral, वीडियो देखें

Nitish Kumar Bhojpur Visit: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भोजपुर समृद्धि यात्रा के दौरान एक बुजुर्ग ने उनसे बेहद भावुक होकर बिहार नहीं छोड़ने की अपील की है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी… CM से बुजुर्ग की भावुक अपील Viral, वीडियो देखें
X
By Ranjan Kumar

CM Nitish Kumar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के दौरान भोजपुर में उनका भाषण सुनकर एक बुजुर्ग बेहद भावुक हो गए। बुजुर्ग ने मंच पर खड़े होकर कहा, ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी। 2030 तक रहे के बा। उनकी यह अपील सुनकर वहां मौजूद लोग दंग रह गए। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया, जो अब खूब वायरल हो रहा है।

भोजपुर से इस तरह का दूसरा वीडियो भी सामने आया। इसमें युवक मंच के सामने पोस्टर लिए खड़ा था। उस पर लिखा था: आदरणीय नीतीश कुमार! कृपया मुख्यमंत्री पद नहीं छोड़ें। बिहार को आपकी आवश्यकता है। युवक का यह संदेश पढ़कर मुख्यमंत्री नीतीश भी भावुक हो गए। उन्होंने पीछे बैठे अधिकारियों को युवक की ओर इशारा किया। उसके बाद सुरक्षा कर्मी युवक से पोस्टर लेकर मुख्यमंत्री तक पहुंचाया। पोस्टर में लिखे शब्दों को पढ़कर नीतीश कुमार की आंखें नम हो गईं। यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

राज्यसभा जा रहे सीएम नीतीश

दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे। इस कारण उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना है। वैसे, बिहार की जनता ने स्पष्ट रूप से भावना व्यक्त की है कि वे सीएम नीतीश को मुख्यमंत्री पद पर बनाए रखना चाहते हैं। कई लोग चाहते हैं कि नीतीश 2030 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहें। समृद्धि यात्रा के दौरान जनता ने लगातार अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। मंच से भाषण के दौरान बुजुर्ग और युवा ने उनसे निवेदन किया कि वे दिल्ली नहीं जाएं। बिहार का ही नेतृत्व जारी रखें।

नए सीएम को लेकर सस्पेंस बरकरार

बिहार के नया मुख्यमंत्री कौन बनेंगे यह आने वाले समय में क्लियर हो जाएगा। मगर, बिहार की जनता ने नीतीश कुमार को समर्थन दिया है। जनता नहीं चाह रही कि नीतीश बिहार छोड़कर दिल्ली जाए। दरअसल, जनता ने 2025 से 2030 के लिए उन्हें मुख्यमंत्री बनाया था। बिहारवासी नहीं चाहते कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दें। दूसरी ओर सीएम के नाम को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। जैसे-जैसे नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने का समय नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे सीएम पद के दावेदार बढ़ते जा रहे हैं। फिलहाल इस रेस में दो प्रमुख नाम हैं। पहला नाम उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का है। दूसरा नाम भी भाजपा से ही प्रेम कुमार का है।

राजधानी पटना में जनसंवाद कार्यक्रम

मुख्यमंत्री नीतीश की समृद्धि यात्रा के समापन के मौके पर पटना के बापू सभागार में जनसंवाद कार्यक्रम हुआ है। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, मंत्री विजय चौधरी, सांसद रविशंकर प्रसाद समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। इस दौरान सीएम नीतीश ने कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

Next Story