स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव की अपील: "कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें, शहरी क्षेत्रों में हो रहा फैलाव" बूस्टर के लिए केंद्र को भेजेंगे स्मरणपत्र

रायपुर, 4 दिसंबर 2021। सूबे के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने अपील की है कि कोरोना प्रोटोकॉल का अनिवार्य पालन करें।दरअसल छत्तीसगढ़ के शहरी इलाक़े ख़ासकर वे इलाक़े जो दिगर राज्यों से जूडे हैं, सूबे के मैदानी इलाक़े के रुप में जाने जाते हैं, वहाँ कोरोना को लेकर लापरवाही की खबरों ने चिंता बढ़ा दी है।हालाँकि प्रतिशत दर के हिसाब से देखें तो आज का प्रतिशत 0.18 प्रतिशत है, और यह क़तई चिंताजनक नहीं है।
हालाँकि स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव इस प्रतिशत से संतुष्ट नहीं है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा
*"यह बेहद ज़रूरी है कि कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया जाए..थोड़ी सी लापरवाही गंभीर समस्या बन सकती है..अभी तक तीन सौ से ज़्यादा विदेश से नागरिक आए हैं सभी की ट्रेसिंग और निर्धारित जाँच हो रही है.. कुछ चार पाँच लोग जो बाहर रुक गए हैं, टीम वहाँ भी भेजी जा रही है..अब तक ओमीक्रॉन की कोई जानकारी नहीं मिली है"*
स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कहा
*"प्रथम पंक्ति या कि जिन्हें हम कोरोना वारियर कहते हैं जिसमें स्वास्थ्य अमला समेत कुछ वर्ग शामिल हैं.. उन्हें बूस्टर लगाने का आग्रह पत्र मैंने केंद्र सरकार को भेजा है.. मैं केंद्र सरकार को अब स्मरण पत्र भेजने जा रहा हूँ"*
