Begin typing your search above and press return to search.

Gujarat Cabinet Expansion: हर्ष संघवी बने डिप्टी सीएम, रिवाबा जडेजा को भी मंत्री पद; 19 नए चेहरे शामिल

Gujarat Cabinet 2025: मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की नई कैबिनेट में 26 मंत्री शपथ ग्रहण कर चुके हैं। हर्ष संघवी डिप्टी सीएम बने, रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा को भी मंत्री पद मिला। 19 नए चेहरे और 8 मंत्री पटेल समाज से।

Gujarat Cabinet Expansion: हर्ष संघवी बने डिप्टी सीएम, रिवाबा जडेजा को भी मंत्री पद; 19 नए चेहरे शामिल
X
By Ragib Asim

Gujarat Cabinet Expansion: गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की नई कैबिनेट का गठन हो गया है। शुक्रवार को हुई शपथ ग्रहण समारोह में 26 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इस नई टीम में 3 महिलाएं शामिल हैं, जबकि पाटीदार समाज से मुख्यमंत्री समेत 8 मंत्री बनाए गए हैं। इसके अलावा 8 ओबीसी, 3 अनुसूचित जाति (SC), 4 अनुसूचित जनजाति (ST) और कुल 19 नए चेहरे शामिल किए गए हैं।

हर्ष संघवी बने डिप्टी सीएम, रिवाबा जडेजा को भी मिली जगह
सबसे पहले हर्ष संघवी ने मंत्री पद की शपथ ली। उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। पहले वे राज्य के गृह मंत्री थे और अब संगठनात्मक व प्रशासनिक दोनों जिम्मेदारियों में उनकी भूमिका और मजबूत होगी।
क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा को भी पहली बार मंत्री पद दिया गया है। वे जामनगर से विधायक हैं और पार्टी उन्हें सौराष्ट्र में महिलाओं और युवाओं के बीच उभरते चेहरे के रूप में देखती है।
16 मंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी
गुरुवार को मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट के सभी 16 मंत्रियों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया था। पार्टी नेतृत्व ने यह फैसला इसलिए लिया ताकि नए सिरे से एक संतुलित और रणनीतिक मंत्रिमंडल बनाया जा सके।
नई कैबिनेट में 26 मंत्री, पिछली बार थे 17
पहले की सरकार में मुख्यमंत्री समेत 17 मंत्री थे 8 कैबिनेट और 8 राज्य मंत्री (MoS)। अब यह संख्या बढ़कर 26 हो गई है। सूत्रों के अनुसार, भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए जातीय और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व का संतुलन साधा है।
नई कैबिनेट में प्रमुख चेहरे
    भूपेंद्र पटेल (मुख्यमंत्री)
    हर्ष संघवी (उपमुख्यमंत्री)
    रिवाबा जडेजा (जामनगर)
    अर्जुन मोढवाडिया (पोरबंदर)
    ईश्वरसिंह पटेल (अंकलेश्वर)
    जीतू वाघाणी (भावनगर पश्चिम)
    नरेश पटेल (गणदेवी)
    कौशिक वेकरिया (अमरेली)
    दर्शना एम. वाघेला (आसारवा)
    मनीषा वकील (वडोदरा शहर)
    कमलेश पटेल (पेटलाद)
    रमेश कटारा (फतेपुरा)
    रमण सोलंकी (बोरसद)
    त्रिकम चांगा (अंजार)
    स्वरूपजी ठाकोर (वाव)
    पीसी बराड़ा (धोलका)
    संजयसिंह महीडा (महुधा)
    जयाराम गामित (नजर)

    Ragib Asim

    Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

    Read MoreRead Less

    Next Story