Begin typing your search above and press return to search.

Govind Ranipuriya Biography: गोविंद रानीपुरिया का जीवन परिचय, जानिए कौन है गोविंद रानीपुरिया

Govind Ranipuriya Biography: गोविंद रानीपुरिया का जीवन परिचय, जानिए कौन है गोविंद रानीपुरिया

Govind Ranipuriya Biography: गोविंद रानीपुरिया का जीवन परिचय, जानिए कौन है गोविंद रानीपुरिया
X
By Ragib Asim

Govind Ranipuriya Biography: भाजपा ने अपनी दूसरी सूची शनिवार को जारी की। जिसमें मनोहर थाना से एक बार फिर गोविंद रानीपुरिया को टिकट दिया है। गोविंद रानीपुरिया यहां से भाजपा का बड़ा चेहरा हैं। 2018 में उनके सामने कांग्रेस के कैलाशचंद थे। जिसमें रानीपुरिया 21869 वोट से विजयी रहे।

भाजपा इस सीट पर 2013 से लगातार जीत रही है। उससे पहले भी ये सीट भाजपा का गढ़ रही है। 1985 से लेकर 2018 तक के आठ चुनाव में कांग्रेस यहां केवल एक बार 2008 में जीती है। इस बार कांग्रेस ने अभी तक यहां से किसी भी नाम की घोषणा नहीं की है।

1985 के बाद भाजपा केवल एक बार हारी

मनोहरथाना सीट पर भाजपा का खाता सबसे पहले 1985 में खुला। तब यहां से पार्टी के जगन्नाथ जीते। इसके बाद लगातार 2003 तक जीतते रहे। 2008 के चुनाव में यहां से कांग्रेस के कैलाशचंद्र मीणा जीते। 2013 में भाजपा ने वापस इस सीट पर कब्जा किया और पार्टी के कंवर लाल जीते। वहीं 2018 में भाजपा के गोविंद रानीपुरिया जीते।

मनोहर थाना विधानसभा सीट राजस्थान की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है, जहां 2018 में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की थी। इस बार मनोहर थाना विधानसभा सीट के परिणाम किस पार्टी के पक्ष में होंगे, यह जनता को तय करना है। हम आपके लिये लाये हैं विस्तृत कवरेज, जिसमें आप विधानसभा सीट पर प्रत्याशियों की सूची, पार्टी प्रचार व अन्य खबरों के साथ-साथ जान सकेंगे यहां के विजेता, उपविजेता, वोट शेयर और बहुत कुछ।

मनोहर थाना विधानसभा सीट राजस्थानके झालावाड़ जिले में आती है। 2018 में मनोहर थाना में कुल 53 प्रतिशत वोट पड़े। 2018 में भारतीय जनता पार्टी से गोविंद रणपुरीया ने आईएनसी के कैलाश चंद मीना को -87 वोटों के मार्जिन से हराया था।

मनोहर थाना विधानसभा सीट झालावाड़-बारां के अंतर्गत आती है। इस संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं दुष्यंत सिंह, जो भारतीय जनता पार्टी से हैं। उन्होंने इंडियन नेशनल कांग्रेसके प्रमोद शर्मा को 453928 से हराया था।

मतदान की तारीख: शनिवार, 25 नवंबर 2023

मतगणना की तारीख: रविवार, 3 दिसंबर 2023

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story