Begin typing your search above and press return to search.

'भगवान भी CM बन जाएं तो मर्डर नहीं रुकेगा', अनंत सिंह बढ़ते अपराध पर बोले-हर घर में थोड़े ना...

Bihar Crime News : मोकामा विधायक अनंत सिंह ने बिहार में बढ़ते अपराध पर फिर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि भगवान भी मुख्यमंत्री बन जाएं तो मर्डर नहीं रुकेगा। हत्याकांड में जमानत पर छूटे अनंत ने यह भी कहा कि सरकार हर घर में पुलिस नहीं न बैठाएगी।

भगवान भी CM बन जाएं तो मर्डर नहीं रुकेगा, अनंत सिंह बढ़ते अपराध पर बोले-हर घर में थोड़े ना...
X

बाहुबली विधायक अनंत सिंह। इमेज-सोशल मीडिया

By Ranjan Kumar

Anant Singh Statement On Crime : मोकामा से विधायक अनंत सिंह ने बिहार में अपराध को लेकर बड़ा बयान दिया है। दुलारचंद हत्याकांड में जमानत पर छूटे अनंत सिंह ने कहा है कि मर्डर बिहार में रुकने वाला नहीं है। यहां भगवान भी मुख्यमंत्री बन जाएंगे तो मर्डर नहीं रुकेगा। उन्होंने कहा कि ये सब आपसी दुश्मनी का मामला होता है। हमरा-तोरा में लड़ाई है तो पुलिस क्या करेगी? सरकार क्या करेगी? सरकार घर-घर पुलिस थोड़ी ना बैठाएगी। विधायक अनंत सिंह ने एक निजी चैनल से बातचीत में यह भी कहा कि हालात पहले जैसे नहीं हैं। कोई किडनैप भी करता है तो इतना डर है कि 2 घंटे में छोड़ देता है।

बता दें, अनंत सिंह पर हत्या समेत कई संगीत आरोप लग चुके हैं। हाल में वह दुलारचंद हत्याकांड में जमानत पर छूटे हैं। पिछले साल ही बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान मोकामा में बाहुबली दुलारचंद की हत्या हुई थी। इसके आरोप में अनंत सिंह की गिरफ्तारी और फिर जेल हुई थी।

नदमा में महादंगल करा रहे अनंत सिंह

अनंत सिंह अपने गांव नदमा में महादंगल करा रहे हैं। 3 अप्रैल को यह आयोजन हो रहा। देश-विदेश से 100 से ज्यादा पहलवान पहुंचेंगे। अनंत सिंह का दावा है कि 10 लाख से ज्यादा लोग दंगल देखने पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि जो लोग बाहर से आएंगे, उनके खाने-पीने का पूरा इंतजाम है। ऐसा दंगल बिहार में पहले कभी नहीं हुआ है। वे खुद 4 अप्रैल तक गांव में ही रहेंगे। अनंत सिंह अपने प्यारे घोड़े लाडला के साथ नदवां की सड़कों पर दिखे हैं। घोड़े को जो संभाल रहा था, उसे देखकर अनंत ने कहा कि इस घोड़े को संभालने को ताकतवर आदमी चाहिए।

जदयू से निशांत और बीजेपी से सम्राट सीएम के लिए परफेक्ट

अनंत सिंह ने कहा बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर कहा है कि जदयू से कोई बने तो निशांत कुमार सीएम बने। बढ़िया रहेगा। अगर, बीजेपी से बने तो सम्राट चौधरी भी ठीक हैं। उन्होंने यह भी कहा कि दूसरा नीतीश कुमार कोई पैदा नहीं लेगा। नीतीश कुमार नहीं होते तो आज बिहार का हाल कुछ और होता। लालू राज का जिक्र करते हुए कहा कि पहले हालत ऐसा था कि साफ कपड़ा पहनकर निकलो तो लोग समझता था पैसा वाला है, किडनैप कर लेता था।

Next Story