Begin typing your search above and press return to search.

दुष्कर्म की घटनाओं पर मुख्यमंत्री गहलोत का बड़ा बयान, बोले- फांसी देने का कानून आया तो बढ़ने लगे बलात्कार के बाद हत्या के मामले...

दुष्कर्म की घटनाओं पर मुख्यमंत्री गहलोत का बड़ा बयान, बोले- फांसी देने का कानून आया तो बढ़ने लगे बलात्कार के बाद हत्या के मामले...
X
By NPG News

डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत ने दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को फांसी देने का कानून अमल में आने के बाद से दुष्कर्म के बाद महिलाओं की हत्या के मामले बढ़े है।

सीएम गहलोत ने दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि निर्भया कांड के बाद आरोपियों को फांसी देने की मांग ने जोर पकड़ा और इसके बाद कानून अमल में आया। ऐसे में दुष्कर्म के बाद महिलाओं की हत्या के मामले में इजाफा हुआ है।

उन्होंने कहा कि देश में यह एक खतरनाक ट्रेंड बनकर उभरा है। दुष्कर्म करने वाले को लगता है कि पीड़िता उसके खिलाफ गवाह बन जाएगी। वह दुष्कर्म भी करता है और हत्या भी कर देता है। जो रिपोर्ट देशभर से आ रही हैं, वह बड़ी खतरनाक ट्रेंड है। देश में जो हालात हैं वो ठीक नहीं है। लोकतंत्र के लिए बड़ा संकट का समय है, ऐसा हमने पहले कभी नहीं देखा है।

Next Story