Begin typing your search above and press return to search.

कौन हैं डॉ0 गुरप्रीत कौर जिनसे सीएम भगवंत मान कल करेंगे शादी, पहली पत्नी से छह साल पहले हुआ था तलाक

कौन हैं डॉ0 गुरप्रीत कौर जिनसे सीएम भगवंत मान कल करेंगे शादी, पहली पत्नी से छह साल पहले हुआ था तलाक
X
By NPG News

कौन हैं डॉ0 गुरप्रीत कौर....चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की कल शादी होने जा रही है। चंडीगढ़ में एक भव्य शादी समारोह में वे डॉ. गुरप्रीत कौर के साडॉ थ सात फेरे लेंगे। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरबिंद केजरिवाल समेत निकटतम राजनीतिक शख्सियत मौजूद रहेंगी। भगवंत मान की पहली पत्नी से छह साल पहले तालाक हो गया है। भगवंत मान की होने वाली पत्नी के बारे में बताया जा रहा है कि वह उनके परिवार की करीबी हैं। काफी लंबे समय से भगवंत मान और उनकी होने वाली पत्नी एक दूसरे को जानते हैं।

चंडीगढ़ में भगवंत मान की शादी की तैयारियां जोरों पर है। इसमें उन्होंने चुनिंदा रिश्तेदारों और करीबी दोस्तों को निमंत्रण दिया है। भगवंत की पहली शादी इंद्रप्रीत कौर के साथ हुई थी। के बेटे दिलशान मान (17) और बेटी सीरत कौर मान (21) अमेरिका में अपनी मां इंद्रप्रीत कौर के साथ रहते हैं। 20 मार्च 2015 को भगवंत मान इंद्रप्रीत कौर ने कोर्ट में आपसी सहमति से तलाक की अर्जी लगाई थी। इस अर्जी में मान का तर्क था कि वे राजनीति के चलते अपनी पत्नी से तलाक ले रहे हैं। खबरों के मुताबिक भगवंत मान की शादी की तैयारियों की पूरी जिम्मेदारी राघव चड्ढा के पास है, जो पंजाब के आम आदमी पार्टी के प्रभारी भी हैं।

इस शादी में यूं तो ज्यादा लोगों को आमंत्रित नहीं किया गया है, लेकिन आम आदमी पार्टी के ज्यादातर शीर्ष नेता मौजूद रहेंगे। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी इस मौके पर रहेंगे। पंजाबी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक भगवंत मान और उनकी पत्नी बनने जा रहीं गुरप्रीत लंबे समय से एक-दूसरे से परिचित हैं। भगवंत मान सिख रीति-रिवाज से शादी करेंगे। उनकी होने वाली पत्नी भी सिख समुदाय से ही आती हैं और मूल रूप से पंजाब की ही रहने वाली हैं।

भगवंत मान ने 2014 में राजनीति में कदम रखा था, लेकिन 2015 में उन्होंने पंजाब को अपना परिवार बताते हुए पत्नी और बच्चों से दूरी बना ली थी। उन्होंने बाद में नगर कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल कर दी। इस खबर ने कई लोगों को चौंकाया। ऐसे में मान ने दावा किया था कि उन्होंने 'परिवार से पहले पंजाब' को चुना। उस दौरान भी कोर्ट ने विचार के लिए 6 महीनों का समय दिया था, लेकिन मान अपना मन बना चुके थे। भगवंत 2014 में संगरूर लोकसभा से सांसद चुने गए थे। तब उनकी पहली पत्नी इंद्रजीत ने प्रचार किया था लेकिन 2016 में दोनों के बीच तलाक हो गया था। भगवंत मान ने तब कहा था कि उन्हें पंजाब और परिवार में एक को चुनना था इसलिए उन्होंने पंजाब को चुना।

कौन है डॉ. गुरप्रीत कौर

गुरप्रीत सामान्य परिवार से ताल्लुकात रखती हैं। भगवंत मान से उनका पुराना परिचय है। दोनों एक-दूसरे को करीब से जानते हैं। मीडिया रिपोट्स के अनुसार मुख्यमंत्री बनने के बाद भगवंत मान काफी व्यस्त हो गए थे। उनकी मां और बहन ने शादी के लिए भगवंत से बात की और गुरप्रीत को लेकर उन्होंने ओके कर दिया। 48 साल के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज दूसरी बार सात फेरे लेंगे। वे हरियाणा के पिहोवा की रहने वाली अपने से 16 साल छोटी 32 साल की डॉ. गुरप्रीत कौरके साथ सुबह चंडीगढ़ स्थित सीएम हाउस में शादी रचाएंगे। पंजाब सरकार के मंत्रियों हरजोत सिंह बैंस, अमन अरोड़ा और राघव चड्ढा समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने ट्वीट कर मान को बधाई दी है। कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने भी मान को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

डॉ. गुरप्रीत कौर मूल रूप से हरियाणा के पिहोवा के वार्ड 5 स्थित तिलक कॉलोनी की रहने वाली हैं। उन्होंने अंबाला के मुलाना मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई की है। वह अब राजपुरा में रहती हैं। परिवार की मानें तो गुरप्रीत के साथ भगवंत की बहन की अच्छी दोस्ती है। इसी कारण मान का परिवार गुरप्रीत को अच्छी तरह जान पाया। भगवंत और गुरप्रीत की 2019 में पहली बार मुलाकात हुई थी। उस समय मान संगरूर से सांसद थे। वे मान के मुख्यमंत्री पद के शपथ समारोह में भी दिखाई दी थीं। 2019 के लोकसभा चुनाव में गुरप्रीत कौर ने मान के लिए प्रचार भी किया था। बाद में भगवंत मान की मां और बहन ने गुरप्रीत से उनकी शादी पक्की की। इस शादी को काफी सीक्रेट रखा गया था। खास रिश्तेदारों को भी टीवी के माध्यम से सिर्फ एक दिन पहले पता चला। गुरप्रीत के चाचा गुरजिंदर सिंह नट आम आदमी पार्टी के सदस्य हैं। गुरप्रीत वर्तमान में एक डॉक्टर के रूप में कार्यरत हैं। नट ने बताया कि परिवार में करीब दो साल से शादी की बात चल रही थी। उन्होंने कहा कि परिवार इस रिश्ते से खुश है।

तीन बहनों में गुरप्रीत सबसे छोटी

सीएम मान की पत्नी बन रहीं डॉ. गुरप्रीत कौर अपनी तीन बहनों में सबसे छोटी हैं। उनकी बड़ी बहन नीरू की शादी अमेरिका में हुई है जबकि दूसरी बहन जग्गू ऑस्ट्रेलिया में अपने परिवार के साथ रहती हैं। गुरप्रीत कौर के पिता इंद्रजीत सिंह के पास कनाडा की नागरिकता है, जबकि उनकी माता राज हरजिंद्र कौर गृहिणी हैं।

कुरुक्षेत्र में हुई प्रारंभिक पढ़ाई

गुरप्रीत कौर की प्रारंभिक शिक्षा पिहोवा में हुई। वह यहां के टैगोर पब्लिक स्कूल में 10वीं कक्षा तक पढ़ी हैं। उसके बाद उन्होंने 12वीं चंडीगढ़ से किया। उसके बाद मुलाना में महर्षि मार्कंडेश्वर विश्वविद्यालय (एमएमयू) के मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई की। उन्होंने 2013 में एमबीबीएस में दाखिला लिया और 2017 में एमबीबीएस करने के बाद अंबाला में एक अस्पताल में नौकरी की। भगवंत मान पंजाब चुनाव में लगे थे इसलिए दोनों की शादी फिलहाल टाल दी गई थी। उनकी शादी को लेकर चर्चा न हो इसलिए वह लाइमलाइट में नहीं रहीं। डॉ. गुरप्रीत के पिता इंद्रजीत सिंह एनआरआई हैं और कनाडा में रहते हैं। गुरप्रीत का मां का नाम राजिंदर कौर उर्फ राज है। वह एक हाउस वाइफ हैं। गुरप्रीत की दो बड़ी बहनें हैं। एक बहन नवनीत कौर उर्फ नीरू अमेरिका में रहती है और दूसरी का नाम कर्मजीत उर्फ गग्गू है। वह ऑस्ट्रेलिया में रहती हैं। गुरप्रीत को प्यार से लोग गोपी कहते हैं।

पिता रह चुके हैं सरपंच

गुरप्रीत का पैतृक गांव गुमथला गढ़ू के पास है। पिता इंद्रजीत सिंह नट की पिहोवा के गांव मदनपुर में नट फार्म में 42 एकड़ की जमीन है। इंद्रजीत सिंह मदनपुर गांव के सरपंच भी रहे हैं। उनका परिवार पिहोवा के तिलक कॉलोनी में अपने घर पर रहते थे। फिलहाल बीते छह महीने से परिवार मोहाली में शिफ्ट हो गया है। गुरजिंदर सिंह ने कहा करीब एक साल पहले, इंद्रजीत के परिवार ने मोहाली में एक घर खरीदा और वहीं रहने लगा। मुझे मेरे भाई ने बताया है कि गुरप्रीत की शादी पंजाब के सीएम से हो रही है। मोहाली के घर में ही शादी की तैयारियां चल रही हैं। गुरप्रीत की दोनों बहनें भी अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया से मोहाली आई हैं।

चार साल पहले हुई थी पहली मुलाकात

बताया जा रहा है कि भगवंत मान और डॉक्टर गुरप्रीत कौर एक दूसरे को बीते चार साल से जानते हैं हालांकि शादी की बातचीत दो साल पहले शुरू हुई। पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि गुरप्रीत ने 2019 में भगवंत मान के संगरूर लोकसभा चुनाव में भी प्रचार किया था। जब वह इस पंजाब के विधानसभा चुनाव के बाद सीएम बने तो उनके शपथ ग्रहण पर भी गुरप्रीत मौजूद थीं हालांकि वह इतना लो प्रोफाइल रहीं कि किसी का भी इस ओर ध्यान नहीं गया। पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि गुरप्रीत कौर भगवंत मान की मां और बहन को जानती थीं। दोनों ने रिश्ते को मंजूरी दे दी थी।

गुरप्रीत की बहन की शादी भी राजनीतिक परिवार में हुई

डॉक्टर गुरप्रीत कौर का परिवार फिलहाल भले पंजाब में रहता हो, लेकिन उनका पुश्तैनी निवास हरियाणा के कुरुक्षेत्र में है। गुरप्रीत कौर की बहन की शादी भी राजनीतिक परिवार में हुई है। उनकी शादी पूर्व कैबिनेट मंत्री जसविंदर सिंह संधू के बेटे से हुई थी। वहीं उनके परिवार के बाकी कुछ लोग भी पॉलिटिक्स से जुड़े हैं।

2015 में हुआ पहली पत्नी से तलाक

मुख्यमंत्री भगवंत मान की पहली पत्नी इंद्रप्रीत कौर से रिश्ते राजनीति की वजह से खराब हुए थे। 2014 में उन्होंने संगरूर लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा। तब उनकी पहली पत्नी इंद्रप्रीत कौर ने प्रचार भी किया था। हालांकि, अगले ही साल रिश्ते बिगड़ने लगे। सीएम मान का कहना था कि वह परिवार को समय नहीं दे पा रहे थे। परिवार और पंजाब में से उन्होंने पंजाब को चुना। जिसके बाद 2015 में उनका तलाक हो गया। पत्नी बेटा-बेटी को लेकर अमेरिका चली गई।

-----------

Next Story