लालू यादव के परिवार में शादी पर कलह तेजस्वी के मामा साधू बोले- जूता मारेंगे .. भड़के तेज प्रताप ने दिया भोजपुरी में जवाब -बुढ़-बुजुर्ग बाड़ऽअ,तनिक औक़ात में रहल सिखऽ..

रायपुर/पटना,11 दिसंबर 2021। लालू प्रसाद यादव के परिवार में तेजस्वी की शादी अब तक हुई इकलौती वो शादी है जिसमें धर्म जाति की वे मान्यताएँ टूट गई जिसे लेकर लालू परिवार की अडिग ज़िद थी। तेजस्वी ने जिस राजेश्वरी से विवाह किया है वह विवाह के पूर्व ही हिंदू धर्म में शामिल हो गई थीं, हालाँकि इसके पहले वे ईसाई धर्मावलंबी थीं। लेकिन इस शादी पर यादव कुल में ही यादवी संग्राम शुरु होने के संकेत मिल रहे हैं। इस विवाह में भले स्वयं लालू प्रसाद यादव समेत उनका परिवार शामिल हुआ लेकिन तेजस्वी के लिए राजेश्वरी याने रिचेल से विवाह के लिए बरसों तक क़वायद रही है। लालू किसी सूरत इस विवाह के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन तेजस्वी विवाह के मसले पर राजेश्वरी से छोड़ किसी और से विवाह के लिए तैयार नहीं थे, आख़िरकार तेजस्वी का "मौन हठ" सफल हुआ और लालू ने सहमति दी और समूचे परिवार ने आशिर्वाद भी दिया।
लेकिन इस विवाह के ठीक बाद लालू परिवार के चर्चित किरदारों में एक साधु यादव का वीडियो आया जिसमें वे इस शादी पर जमकर लानत मलामत करते दिखाई दे रहे हैं। साधु यादव "जूता मारने" तक की बात कह रहे हैं, और इस विवाह को जातीय गौरव से जोड़ते हुए अपमान बता रहे हैं। बेहद तल्ख़ अंदाज और भाषा वाले इस वीडियो के वायरल होते ही तेज प्रताप यादव का ट्वीट आया है। ट्वीट भोजपुरी बोली में है, जिसमें लिखा गया है - "रुकऽअ हम आऽवतानी बिहार तऽ गर्दा उड़ाऽव तानी तोहार..! बुढ़-बुजुर्ग बाड़ऽअ,तनिक औक़ात में रहल सिखऽ। पाजामा से बाहर आऽवल के कौनो जरुरत नईखे..!" तेज प्रताप यादव ने जो लिखा है उसके मायने यह है कि "रुको मैं आ रहा हूँ बिहार तो धज्जियाँ उड़ाता हूँ तुम्हारी.. बड़े हो बुजुर्ग हो.. आयु के समान व्यवहार करो.. औक़ात में रहो. पैजामा से बाहर आने की जरुरत नहीं है..हमसे नंगई दिखाने की कोशिश मत करो"
