Devendra Yadav: छह महीने बाद जेल से बाहर आए विधायक देवेंद्र यादव: सुप्रीम कोर्ट से एक दिन पहले मिली थी जमानत

Devendra Yadav: छह महीने बाद जेल से बाहर आए विधायक देवेंद्र यादव: सुप्रीम कोर्ट से एक दिन पहले मिली थी जमानत
X
Devendra Yadav: कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव आज जेल से बाहर आ गए हैं। सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत के आधार पर आज उन्‍हें रिहा कर दिया गया है।

Devendra Yadav: रायपुर। बलौदाबाजार हिंसा मामले में छह महीने से जेल में बंद कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव आज जेल से बाहर आए गए। सुप्रीम कोर्ट से गुरुवार को मिली जमानत के बाद आज उन्‍हें जेल से रिहा किया गया। जेल के बाहर देवेंद्र यादव का स्‍वागत करने के लिए बड़ी संख्‍या में कांग्रेसी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे।

बता दें कि बलौदबाजार में हिंसक भीड़ ने कलेक्‍ट्रेट परिसर में आज लगा दिया था। इस घटना से पहले वहां दशहरा मैदान में एक सभा हुई थी। इस सभा में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव भी शामिल हुए थे। आरोप है कि सभा के दौरान देवेंद्र यादव ने लोगों को हिंसा करने के लिए उकसाया था। उल्‍लेखनीय है कि आज ही इस मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने इसी मामले में आरोपी बनाए गए 112 लोगों को भी अंतरिम जमानत दी है।

Tags

Next Story