Begin typing your search above and press return to search.

Delhi New Mayor Shelly Oberoi: आप की पार्षद शैली ओबरॉय बनी दिल्ली की नई मेयर

Delhi New Mayor Shelly Oberoi: आप की पार्षद शैली ओबरॉय बनी दिल्ली की नई मेयर
X
By NPG News

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की पार्षद शैली ओबरॉय आखिरकार दिल्ली की मेयर चुन ली गईं। शैली ओबरॉय ने मेयर पद का चुनाव जीत लिया। शैली ओबरॉय को 150 और भाजपा की रेखा गुप्ता 116 वोट मिले हैं। बता दें, पहले 6 जनवरी को मेयर का चुनाव कराने की तारीख घोषित की गई थी। लेकिन उस दिन सदन में बीजेपी और आप पार्षदों के बीच हाथापाई हो गई। इसके बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। 24 जनवरी को दोबारा मेयर चुनाव कराने की घोषणा की गई लेकिन इस बार पार्षदों की शपथ तो हो गई। लेकिन मनोनीत पार्षदों के वोटिंग को लेकर फिर बवाल हो गया और सदन स्थगित कर दिया गया।

80 दिन लग गए

नगर निगम के चुनाव के बाद मेयर के चुनाव में 80 दिन लग गए। वैसे चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 134 सीटें जीती थी और भाजपा 104 सीटें जीतकर दूसरे नंबर पर रही। बीजेपी अंतिम समय तक अश्वस्त रही कि दिल्ली में बीजेपी का मेयर बन जाएगा। तीन बार चुनाव का डेट तय हुआ और हंगामे की वजह से वोटिंग नहीं हो पाई। भाजपा को सुप्रीम कोर्ट से भी झटका लगा। सुप्रीम कोर्ट ने मनोनित पार्षदों के मतदान से रोक दिया। आम आदमी पार्टी ने मनोनित पार्षदों को वोटिंग राइट न देने के लिए सुप्रीम कोर्ट की शरण ली थी। फैसला उनके पक्ष में आया। इससे भाजपा की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा। शैली को चुनाव में 150 और भाजपा की रेखा गुप्ता को इस चुनाव में 116 वोट मिले। कांग्रेस के 9 पार्षदों ने इस चुनाव का बहिष्कार किया। आज बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई थी। आम आदमी पार्टी की शैली ओबेरॉय दिल्ली की नई मेयर चुनी गई हैं। ओबरॉय ने दिल्ली की पटेल नगर विधानसभा के वार्ड नंबर 86 से पार्षद का चुनाव लड़ा औ सफलता हासिल की। 39 साल की शैली ओबेरॉय पेशे से प्रोफेसर हैं। शैली ओबरॉय काफी पढ़ी लिखी हैं। उन्होंने पीएचडी तक की पढ़ाई की है।

Next Story