Begin typing your search above and press return to search.

देखें वीडियो: राजधानी में पुलिस से क्‍यों भीड़ गईं भाजपा की महिलाएं, बीच सड़क पर जमकर हुई झूमाझटकी

भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने आज राजधानी में धरना- प्रदर्शन के बाद मंत्री मोहम्‍मद अकबर का निवास घेरने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस के साथ उनकी भीड़त हो गई।

देखें वीडियो: राजधानी में पुलिस से क्‍यों भीड़ गईं भाजपा की महिलाएं, बीच सड़क पर जमकर हुई झूमाझटकी
X
By Sanjeet Kumar

रायपुर। मंत्री मोहम्‍मद अबकर का निवास घेरने जा रही भाजपा की महिलाएं आज पुलिस से भीड़ गईं। शंकर रोड पर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर झूमाझटकी हुई। मोर्चा ने गुरुवार को शराबबंदी को लेकर दिए गए एक बयान के मद्देनजर प्रदेश सरकार के मंत्री मो. अकबर के खिलाफ भारत माता चौक पर आंदोलन कर रैली निकाली और उनके निवास का घेराव किया।

आंदोलन व रैली का नेतृत्व महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने किया। भाजपा महिला मोर्चा ने मंत्री अकबर के उस बयान पर कड़ा ऐतराज जताया है, जिसमें मंत्री अकबर ने कहा था कि ‘हमने शराबबंदी के लिए गंगाजल की कसम नहीं खाई है, हमने कर्जा माफी के लिए गंगाजल की कसम खाई थी।’ मंत्री अकबर के बयान को पूरे प्रदेश की महिलाओं का घोर अपमान बताते हुए महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष राजपूत ने मंत्री अकबर से अपने इस कथन के लिए मातृ-शक्ति से बिना शर्त क्षमायाचना करने की मांग की है।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष राजपूत ने मंत्री अकबर के इस कथन को सफेद झूठ और अपने वादे से निर्लज्जतापूर्वक मुकरना बताया। राजपूत ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान पूर्ण शराबबंदी का वादा गंगाजल की सौगंध लेकर कांग्रेस के तमाम नेता हर चुनावी मंच पर कर रहे थे, लेकिन सत्ता में आने के बाद कांग्रेस वादाखिलाफी पर उतर आई। पूरे प्रदेश की जनता जानती है गंगाजल को साक्षी मानकर पूरे प्रदेश में शराब पर प्रतिबंध और पूर्ण शराबबंदी का वादा चुनावी मंचों से चुनावी घोषणा पत्र में कांग्रेस पार्टी ने किया था। माताओं बहनों को शराबबंदी का झांसा देकर उनका वोट बटोरा गया और अंत में उन्हें ठग दिया गया। राजपूत ने कहा कि शराब घोटाले में आकंठ डूबी हुई यह सरकार भयभीत है कि कहीं शराबबंदी कर दी गई तो शराब ठेकेदार इनके भ्रष्टाचार को सार्वजनिक कर देंगे। 2000 करोड़ के शराब घोटाले पर इनके सचिव और करीबी पहले से ही जेल में हैं और प्रदेश सरकार के मंत्री अब शर्मनाक तरीके से कहते हैं कि प्रदेश में शराबबंदी की हमने कोई कसम नहीं खाई थी।

भाजपा महिला मोर्चा की रैली में महिला मोर्चा प्रभारी सरला कोसरिया, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे, प्रदेश उपाध्यक्ष ममता साहू, मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष अलका चंद्राकर, दीप्ति पांडे, हेमलता शर्मा, संध्या तिवारी, किरण मरकाम, पुनीता डेहरिया, किरण बघेल, कृतिका जैन, निशा चौबे, आयुषी पांडे, प्रीति परघनिया सभी जिला इकाइयों की जिला अध्यक्ष, सीमा साहू, सुलक्ष्णा यादव, किरण साहू, सरोज चंद्रवंशी दिव्या कलिहारी दीपा साहू चंद्रकला पटेल स्वीटी कौशिक वैशाली रत्ना पारीक सहित भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story