Begin typing your search above and press return to search.

कांग्रेस विधायक का विवादित बयान...बोले- 'कंगना रनौत के गालों से भी ज्यादा चिकनी' बनेगी सड़क, देखें Video

कांग्रेस विधायक का विवादित बयान...बोले- कंगना रनौत के गालों से भी ज्यादा चिकनी बनेगी सड़क, देखें Video
X
By NPG News

रांची 15 जनवरी 2022। कंगना रणौत को लेकर जामताड़ा से विधायक डॉ इरफान अंसारी ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जामताड़ा की सड़कें कंगना रणौत के गालों से भी ज्यादा चिकनी होंगी। कांग्रेस विधायक डॉ इरफान अंसारी यह वादा कर विवादों में आ गए हैं कि झारखंड में उनके निर्वाचन क्षेत्र जामताड़ा में सड़कें अभिनेत्री कंगना रनौत के गालों से भी ज्यादा चिकनी होंगी।

हमेशा अपने बयान से सुर्खियों में रहने वाले इरफान अंसारी ने शुक्रवार को वीडियो जारी कर कहा है कि जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र की सड़कें फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के गाल से भी ज्यादा चिकनी बनेंगी. हमारे आदिवासी बच्चे, युवा और कारोबारी वर्ग के लोग उन सड़कों पर चलेंगे।" वीडियो में उन्होंने कहा है कि जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र की 15 सड़कों के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वीकृति दे दी है।

Next Story