Begin typing your search above and press return to search.

कांग्रेस प्रवक्ता आरपी का अजय से सवाल "छजका से साझा है रिश्ता इसलिए सच जानते हुए भी छजका को पूचकारेगे, मरवाही से सब जानते है.. रह गई दारु की बात तो दारु को ज़िंदा नहीं रहने देंगे.. लेकिन कैसे ये तो बताए नही"

कांग्रेस प्रवक्ता आरपी का अजय से सवाल छजका से साझा है रिश्ता इसलिए सच जानते हुए भी छजका को पूचकारेगे, मरवाही से सब जानते है.. रह गई दारु की बात तो दारु को ज़िंदा नहीं रहने देंगे.. लेकिन कैसे ये तो बताए नही
X
By NPG News

रायपुर,8 दिसंबर 2021।बीरगांव चुनाव प्रभारी अजय चंद्राकर के बयान जिसमें कि उन्होंने कहा

*"मुक़ाबला छजका से है.. यहाँ कांग्रेस है ही नहीं.. बंधुआ मज़दूरों को टिकट मिला है.. कांग्रेस कार्यकर्ता को टिकट नहीं मिला है..सत्यनारायण जी और उनका परिवार लड़ रहा है"*

इस बयान पर कांग्रेस ने तीखा पलटवार किया है। कांग्रेस प्रवक्ता आर पी सिंह ने कहा है

*"छजका से जो रिश्ता है वह छूपा नहीं है, मरवाही से सार्वजनिक है,उनको भी सच पता है कि कांग्रेस की जीत तय है.. लेकिन सच से परंपरागत परहेज़ है तो सच बोलना तो दूर स्वीकारते भी नही.. "*

वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर के दारु मसले पर दिए बयान जिसमें कि अजय चंद्राकर ने कहा

*"दारु यदि घुसा यहाँ..तो जो घुसा..वो ज़िंदा नहीं जा पाएगा"*

पर प्रवक्ता आर पी सिंह ने ने सवाल किया है

*"यदि उन्होंने दारु पर कहा है कि ज़िंदा नहीं जा पाएगा तो दारु को मारेंगे कैसे ये बताए नही है.."*

आरपी ने तंज करते हुए कहा है

*"अजय जी वरिष्ठ हैं.. और सच बोलने और सच स्वीकारने में उनको ही नहीं उनके दल को ही दिक़्क़त रहती है.. जहां सुनिश्चित हार सामने हो वहाँ बहक भी जाते हैं.. अजय भैया को आराम करना चाहिए"*

Next Story