Begin typing your search above and press return to search.

Congress Politics: असम विधानसभा चुनाव: एआईसीसी ने विनोद वर्मा सहित इनको बनाया पर्यवेक्षक, देखें एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी सूची

Congress Politics: असम विधानसभा चुनाव: एआईसीसी ने विनोद वर्मा सहित इनको बनाया पर्यवेक्षक, देखें एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी सूची

Congress Politics: असम विधानसभा चुनाव: एआईसीसी ने विनोद वर्मा सहित इनको बनाया पर्यवेक्षक, देखें एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी सूची
X
By Radhakishan Sharma

Congress Politics: रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने असम विधानसभा चुनाव के लिए एसआईसीसी पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा जारी सूची में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा का नाम शामिल है। विनोद वर्मा सहित पांच अन्य लोगों को भी आब्जर्वर की जिम्मेदारी दी गई है। अखिल भारती कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल के हस्ताक्षर से जारी आदेश में लिखा है,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने आगामी असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए एआईसीसी पर्यवेक्षकों की नियुक्ति के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से निम्नानुसार मंजूरी दे दी है।

बीते दो महीने से असम में हैं सक्रिय

बता दें, बीते दो महीने से विनोद वर्मा असम में सक्रिय हैं। असम के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में स्थानीय नेताओं व कांग्रेस के पदाधिकारियों से संपर्क साधे हुए हैं व वहां की प्रादेशिक राजनीति का नब्ज टटोलने का काम कर रहे हैं।

असम विधानसभा चुनाव, ये बनाए गए पर्यवेक्षक

अशोक सिंह, विनोद वर्मा, अनिरुद्ध सिंह, वीरेंद्र राठौर, योगेश दीक्षित व आदित्य शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है।





Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story