Begin typing your search above and press return to search.

Congress MLA Vyas Narayan Kashyap Biography in Hindi: कांग्रेस विधायक व्यास नारायण कश्यप का जीवन परिचय...

MLA Vyas Narayan Kashyap Biography:– व्यास नारायण कश्यप पहली बार विधायक निर्वाचित हुए है। वे जांजगीर–चांपा विधानसभा सीट से चुने गए हैं। उन्होंने सिटिंग विधायक व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल को 6971 वोटों से चुनाव हराया है। कुर्मी समाज के नेता व्यास कश्यप कृषि उपज मंडी नैला जांजगीर के अध्यक्ष हैं।

Congress MLA Vyas Narayan Kashyap Biography in Hindi: कांग्रेस विधायक व्यास नारायण कश्यप का जीवन परिचय...
X
By Gopal Rao

Congress MLA Vyas Narayan Kashyap Biography in Hindi: कांग्रेस की टिकट पर जांजगीर जिले की जांजगीर-चांपा विधानसभा सीट से व्यास नारायण कश्यप विधायक निर्वाचित हुए हैं। व्यास कश्यप ने भाजपा के विधायक व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल को 6971 वोटों से चुनाव हराया है। व्यास कश्यप ने अपना पिछला विधानसभा चुनाव बसपा से लड़ा था। बसपा से पहले वे भाजपा में थे।

57 वर्षीय व्यास नारायण कश्यप के पिता का नाम शनीराम कश्यप है। वह पुरानी बस्ती नैला पोस्ट नैला थाना व तहसील जांजगीर– चांपा के रहने वाले हैं। उनका नंबर 9425220316 है। उन्होंने 11वीं मैट्रिक की परीक्षा स्वाध्याय छात्र के रूप में माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल से सन 1985 में उत्तीर्ण की है। उसके बाद बीए पास कर स्नातक तक की शिक्षा गुरु घसीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से उत्तीर्ण की है। उनका विवाह सूरज बाई कश्यप के साथ हुआ है। उनके आय का स्रोत कृषि के अलावा होटल व्यवसाय है। उनकी पत्नी को कृषि के अलावा पशुपालन से आय होती है।

व्यास नारायण कश्यप पहले भाजपा में थे। टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने बसपा में प्रवेश कर 2018 का चुनाव बसपा प्रत्याशी के रूप में लड़ा था राज्य में कांग्रेस की सरकार आने के बाद उन्होंने कांग्रेस प्रवेश कर लिया था तो कांग्रेस ने उन्हें जांजगीर चांपा विधानसभा से अपना प्रत्याशी बनाए हैं कुर्मी समाज के वोटो में उनकी अच्छी पैठ है। कृषि उपज मंडी नैला जांजगीर के वे अध्यक्ष हैं। वे कुर्मी समाज के बड़े नेता के रूप में जाने जाते हैं। उनकी पत्नी सूरज बाई कश्यप जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं।

2018 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के नारायण चंदेल को 54040 वोट मिले थे। कांग्रेस के मोती लाल देवांगन को 49852 और बसपा के व्यास नारायण कश्यप को 33505 वोट पड़े थे। नारायण चंदेल ने कांग्रेस के मोतीलाल देवांगन को 4188 वोट से जीत हासिल की थी।

जांजगीर-चांपा विधानसभा में 212297 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। कांग्रेस के व्यास कश्यप को 72900 वोट मिले। भाजपा के नारायण चंदेल को 65929 वोट मिले। व्यास कश्यप ने 6971 वोटो से चुनाव जीता। तीसरा स्थान बसपा की राधेश्याम सूर्यवंशी का रहा। उन्हें 11668 वोट मिले। नोटा को 727 वोट मिले। यहां कुल 20 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।

जांजगीर कृषि प्रधान जिला है। यहां एकमात्र फसल धान की ली जाती है। इसके लिए किसान सहकारी समितियां से कर्ज भी लेते हैं। कांग्रेस में कर्ज माफी और 200 यूनिट तक फ्री बिजली देने की घोषणा की थी। इस पर ही जिले के किसानों ने वोट किया और कांग्रेस को लाभ मिला। कांग्रेस की घोषणाओं पर जनता ने विश्वास किया। पिछले चुनाव के तत्काल बाद हुई कर्ज माफी से किसान वोटर प्रभावित रहे। कांग्रेस की सरकार आने पर इस बार भी कर्ज माफी होने की उम्मीद जनता को रही जो कांग्रेस के वोटो में तब्दील हो गई।

नारायण चंदेल के हार की वजह एंटी इंकम्बेंसी रही। वे छठवीं बार चुनाव लड़ रहे थे। जबकि कांग्रेस ने नया चेहरा उतारा। इस विधानसभा सीट में नारायण चंदेल वाले कुर्मियों की संख्या कम है जबकि व्यास कश्यप वाले कुर्मियों की संख्या अधिक है।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story