Begin typing your search above and press return to search.

Congress MLA Sangeeta Sinha Biography in Hindi: कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा का जीवन परिचय...

MLA Sangeeta Sinha Biography:-संगीता सिन्हा बालोद जिले की संजारी बालोद विधानसभा से विधायक है। वे पहली बार विधायक बनी है। उन्होंने कांग्रेस की टिकट से चुनाव लड़ कर चुनाव जीता है। उन्होंने स्नातक तक शिक्षा ग्रहण की है। संगीता सिन्हा धमतरी के शासकीय कॉलेज से पढ़ी है। संजारी बालोद अनारक्षित सीट है। उन्हें छतीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का सदस्य भी बनाया गया वे। वे उत्कृष्ट विधायक का खिताब भी पा चुकी है।

Congress MLA Sangeeta Sinha Biography in Hindi: कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा का जीवन परिचय...
X
By yogeshwari varma

Congress MLA Sangeeta Sinha Biography in Hindi: संगीता सिन्हा बालोद जिले की संजारी बालोद विधानसभा से दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुई हैं। उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी राकेश यादव को 17046 मतों के अंतर से चुनाव हराया है। उन्होंने कांग्रेस की टिकट से चुनाव लड़ कर चुनाव जीता है। उन्होंने स्नातक तक शिक्षा ग्रहण की है। संगीता सिन्हा धमतरी के शासकीय कॉलेज से पढ़ी है। संजारी बालोद अनारक्षित सीट है। उन्हें छतीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का सदस्य भी बनाया गया वे। वे उत्कृष्ट विधायक का खिताब भी पा चुकी है।

  • पिता का नाम:- दुलारी सिन्हा
  • जन्मतिथि:- 6 फरवरी 1975
  • जन्मस्थान:- ग्राम बोड़रा जिला बालोद
  • विवाह की तिथि:- 19 मई 1996
  • पति का नाम:- भैयाराम सिन्हा
  • पति की जन्मतिथि:- 21 जून 1970
  • संतान- 1 पुत्र,1 पुत्री
  • शैक्षणिक योग्यता- स्नातक
  • व्यवसाय:- कृषि/ व्यापार
  • कुल संपत्ति:- 3 करोड़ 88 लाख 81 हजार रुपये
  • स्थायी पता- बाजार चौक गुरुर, जिला बालोद छतीसगढ़
  • राजधानी रायपुर में स्थानीय पता:- मकान नंबर 1184, रविंद्र नाथ टैगोर वार्ड क्रमांक 51, दावड़ा कालोनी रायपुर छतीसगढ़
  • अभिरुचि:- पेंटिंग
  • विदेश यात्राएं:- आस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड, सिंगापुर।

सार्वजनिक एवं राजनैतिक जीवन का परिचय:-

संगीता सिन्हा कांग्रेस विधायक है। वे 2018 में बालोद जिले की संजारी विधानसभा से पहली बार विधायक चुनी गई है। वे 2019-21 तक सदस्य स्थानीय निकाय एवं पंचायती राज लेखा समिति गैर सरकारी सदस्यों के विधेयकों एवं संकल्पों संबंधित समिति छतीसगढ़ विधानसभा रही है।

2018 के चुनाव की कहानी:–

संजारी बालोद विधानसभा बालोद जिले के अंतर्गत आता है। यह एक अनारक्षित सीट है। जिसे विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 59 के नाम से जाना जाता है। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 208378 है। जिसमें से 175471 ( 84.21%) मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कांग्रेस की प्रत्याशी संगीता सिन्हा को 90428( 51.53%) वोट मिला। जबकि भाजपा के प्रत्याशी पवन साहू को 62940 ( 35.87%) वोट मिले थे।

2023 के चुनाव की कहानी:–

संजारी बालोद विधानसभा में कुल 190074 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कांग्रेस की प्रत्याशी संगीता सिन्हा को 84649 वोट मिले। भाजपा के प्रत्याशी राकेश यादव को 67603 वोट मिले। कांग्रेस की संगीता सिन्हा ने 17046 वोट से चुनाव जीता। कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे मीना साहू को 26873 वोट मिले। नोटा को 1362 वोट मिले। यहां कुल 14 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे।

संजारी बालोद में कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ पार्टी से बागी होकर जिला पंचायत सदस्य मीना साहू ने निर्दलीय चुनाव लड़ा। उन्हें 26 हजार से ज्यादा वोट मिलें। मीना साहू के निर्दलीय चुनाव लड़ने से भाजपा के कोर साहू वोटर बंट गए। भाजपा में टिकट नहीं फाइनल होने के पहले भाजपा के कई प्रत्याशियों की वायरल सूची सामने आई थी। उसी समय से कई नेताओं व कार्यकर्ताओं में नाराजगी रही। यह सीट कांग्रेस की परंपरागत सीट मानी जाती है। अधिकांश बार यहां कांग्रेस को जीत हासिल हुई है। विधायक रहते क्षेत्र में करवाए गए कार्य व कांग्रेस की कर्जमाफ़ी का लाभ भी मिला।

Next Story